छत्तीसगढ़ मौसम अलर्ट: दुर्ग सहित कई जिलों में येलो अलर्ट तो बस्तर सहित इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट हुआ जारी… आकाशीय बिजली और तेज बारिश की चेतावनी

रायपुर: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह से बदला हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसके चलते तापतान में भी गिरावट आई है। मूसलाधार बारिश के चलते किसानों के माथे पर चिंता की लकीर दिखने लगी है। वहीं, कई किसानों की फसल चौपट हो गई। लेकिन इस बीच मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में ऑरेंज तो कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में आकाशीय बिजली गिरने के साथ ही तेज हवाएं और भारी बारिश की संभावना जताई है।

इन जिलों में रहेगा येलो अलर्ट
जांजगीर, रायगढ़, रायपुर, सूरजपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, महासमुंद, कोरिया, जशपुर, कोरबा, बिलासपुर, ​कवर्धा, बेमेतरा और बलौदाबाजार सहित अन्य जिलो में येलो अलर्ट रहेगा। यहां गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती हैं।

इन जिलों में रहेगा ऑरेंज अलर्ट
वहीं, मौसम विभाग ने बीजापुर, बस्तर, सुकमा, कोंडागांव और नारायणपुर जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आज और कल तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। वहीं, आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। देवरी थाना क्षेत्र के परसुली गांव के...

सेप्टिक टैंक में मिला महिला का शव, लिव-इन पार्टनर...

कोरबा। जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। यहां एक महिला का सड़ा-गला शव सेप्टिक...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला : 5 जिलों के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन स्तर पर बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच जिलों के 20 बागी नेताओं और कार्यकर्ताओं...

Durg News: शराब पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, युवक...

दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र के वार्ड-22 स्थित कुरूद बाजार चौक में शराब पीने के दौरान हुआ विवाद हत्या में बदल गया। एक...