भिलाई में ओरा डेंटल केयर एवं लेज़र सेंटर द्वारा “स्योर हेल्थ”पत्रिका का विमोचन… चीफ गेस्ट रही डॉ मानसी गुलाटी

भिलाई। स्योर हेल्थ मैगजीन का विमोचन सेन्ट्रल पार्क, सुपेला स्थित हॉटेल में बहुत ही भव्य तरीके से सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मानसी गुलाटी उपस्थित थीं एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. दीप्ति राठौर, डॉ. गुंजा पिंचा थीं। गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में नीता शर्मा थीं। इस कार्यक्रम का स्पॉन्सर एलीसन बायोटेक (डॉ.समीर बर्डिया ) द्वारा किया गया। इवेंट के लिडिंग स्पॉन्सर डॉ. अभिषेक मिश्रा थे।

कार्यक्रम में आई.डी.ए. की अध्यक्षा डॉ. विद्या वैद्य एवं सहायक सचिव डॉ. दीक्षाली इंदुरकर भी मौजूद थे। मुख्य अतिथि एवं सभी विशिष्ट अतिथियों ने इस पत्रिका की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा यह पत्रिका समस्त मरीजों, यहाँ तक डॉक्टरों के लिए भी बहुत उपयोगी है। स्योर हेल्थ पत्रिका सभी चुनिंदे बुक स्टालों में उपलब्ध रहेगी।

कार्यक्रम में डॉ. मीनल जो कि इस इवेंट की मुख्य ऑर्गेनाइजर थी, के द्वारा सभी चिकित्सकों का स्वागत पुष्पगुच्छ और मोमेंटो देकर किया गया। सभी उपस्थित चिकित्सकों ने इस मैगजीन में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। कार्यक्रम के अंत में चिकित्सकों ने अपने स्वरों में बहुत ही सुन्दर मधुर गीत गाए। पूरे कार्यक्रम का संचालन मनु कापसे ने किया और अंत में डॉ. मीनल ने सभी का आभार के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...