CG – तेज रफ्तार का कहर: ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को मारी जोरदार टक्कर… हादसे में महिला की मौके पर ही मौत… युवक की हालत गंभीर

जीपीएम। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक महिला की मौत हो गयी है। वही युवक को गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है की तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने बाइक पर जा रहे मां-बेटे को चपेट में लेकर जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार मां की जहां मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, वहीं बेटे को गंभीर चोट आने पर उसे चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

ये हादसा मरवाही थाना क्षेत्र का हैं। जानकारी के मुताबिक कोरबा जिला के वनांचल ग्राम पसान के तुलबुल कर्री निवासी सरस्वती नेटी अपने बेटे रामकुमार के साथ समुदलाई मंदिर दर्शन करने पहुंची थी। यहां दर्शन के बाद दोनों मां-बेटे बाइक से वापस घर लौट रहे थे। तभी लोहारी पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

दोनों बाइक से नीचे गिर पड़े। हादसे में सरस्वती के सिर पर गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बेटा रामकुमार गंभीर रूप से घायल है।लोगों की सूचना पर मरवाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृत महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया दिया हैं। वहीं घायल बेटे को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...

बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ अग्रणी, ‘जल...

रायपुर। बारिश की हर बूंद को सहेजने और उसे धरती के भीतर पहुंचाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित करने की दिशा में...