लोरमी भेंट-मुलाकात में CM बघेल ने दिल खोल कर दिए सौगातें; 13 करोड़ 71 लाख 54 हजार के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन… RIPA में महिलाओं से की चर्चा… मंदिर में की पूजा अर्चना; पढ़िए

  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हेलीपैड पर गर्मजोशी से स्वागत
  • CM बघेल ने खुडिया स्थित दस महाविद्या मंदिर में की पूजा अर्चना
  • रीपा में समूह की महिलाओं से मुख्यमंत्री ने की सामूहिक चर्चा
  • 20 से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

CM बघेल ने खुडिया स्थित दस महाविद्या मंदिर में की पूजा अर्चना

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज अपने प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात अभियान के तहत लोरमी विधानसभा के ग्राम खुडिया स्थित दस महाविद्या मंदिर पहुंचे। उन्होंने माँ दुर्गा और मंदिर परिसर में ही स्थित महादेव की पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख-शांति,समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर भी उपस्थित रहे।

खुड़िया स्थित जैव विविधता पार्क में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के नर्तक दल ने पारंपरिक रूप से मुख्यमंत्री बघेल का स्वागत किया। विभागीय योजनाओं के डिस्प्ले के लिए प्रदर्शनी भी लगाई गई है।

रीपा में समूह की महिलाओं से मुख्यमंत्री ने की सामूहिक चर्चा

  • डेहरकापा की रुक्मिणी नवरंग ने बताया कि हम लोग यहां कई तरह का कार्य कर रहे हैं। दोना पत्तल से हर महीने दस हजार रुपए तक कमा ही रहे हैं। अब मछली पालन भी आरंभ कर दिया है।
  • आदर्श स्वसहायता समूह की अनूपा यादव ने कहा कि हम लोगों ने बकरी पालन आरंभ किया है। इससे 60 हजार रुपए से अधिक आमदनी अर्जित कर ली है। मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अनूपा ने बताया कि आप जिस तरह से गौठानों को बढ़ावा दे रहे हैं। उससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हो रही है।
  • मिनी माता स्वसहायता समूह की संध्या साहू ने बताया कि शासन द्वारा 10 नग सिलाई मशीन हमें दिया है। हम लोग आर्डर ले रहे हैं। 2 महीने में 20 हजार रुपए के कपड़े बेच चुके हैं। मुंगेली के सीमार्ट के माध्यम से 5 हजार जूट का आर्डर मिला है। अभी हम इस पर काम कर रहे हैं।
  • मुख्यमंत्री ने समूह के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि आप लोग बड़े पैमाने पर इतने सारे कार्य कर रहे हैं और आरंभिक समय में ही आप लाभ कमाने लगे हैं। इससे निश्चित ही आपका उत्साह बढ़ते रहेगा और आप तेजी से अपनी गतिविधियों को बढ़ाएंगे।

इन दो विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण

  • 92.60 लाख रूपए की लागत से शासकीय राजीव गांधी कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी में अतिरिक्त कक्ष निर्माण
  • 27.73 लाख रूपए की लागत से ग्राम अखरार में उपस्वास्थ्य केन्द्र

इन विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन

  • 2 करोड़ 79 लाख 05 हजार रूपए की लागत से ग्राम डिंडौरी से नवागांव दयाली मार्ग लम्बाई 1 किलोमीटर का निर्माण कार्य
  • 1 करोड़ 57 लाख 99 हजार रूपए की लागत से जिले में संचालित अनुसूचित जाति-जनजाति, छात्रावास-आश्रमों में अनुरक्षण-जीर्णोद्धार, लघु निर्माण रंगाई-पुताई (गोबर पेंट) के कुल 24 कार्य
  • 78.74 लाख रूपए की लागत से ग्राम बिजराकापाखुर्द से कुदूरताल मार्ग लम्बाई 5.05 किलोमीटर का निर्माण कार्य
  • 76.06 लाख रूपए की लागत से टी 2 से पथर्री लम्बाई 5 किलोमीटर का निर्माण कार्य
  • 75 लाख रूपए की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरमपुर का निर्माण कार्य
  • 66.53 लाख रूपए की लागत से ग्राम बघर्रा से कोदवामहंत लम्बाई 4.32 किलोमीटर का निर्माण कार्य
  • 64.15 लाख रूपए की लागत से एल 087 से भूतकछार 4.23 किलोमीटर का निर्माण कार्य
  • 60.86 लाख रूपए की लागत से एल 069 अमलीडीह से कोईलारी 3.05 किलोमीटर का निर्माण कार्य
  • 58.12 लाख रूपए की लागत से टी 9 से बुधवारा 3.06 किलोमीटर का निर्माण कार्य
  • 54.76 लाख रूपए की लागत से ग्राम कोदवामहंत से कोसाबाड़ी 2.947 किलोमीटर का निर्माण कार्य
  • 46.92 लाख रूपए की लागत से एल 029 खेकतरा से नथेलापारा 2.37 किलोमीटर का निर्माण कार्य
  • 44.36 लाख रूपए की लागत से ग्राम कुदूरताल से पथरताल 2.34 किलोमीटर का निर्माण कार्य
  • 37.00 लाख रूपए की लागत से अग्रसेन वार्ड लोरमी में शहरी हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर का निर्माण कार्य
  • 33.45 लाख रूपए की लागत से रंगियापारा से परदेशीकापा 2.005 किलोमीटर का निर्माण कार्य
  • 29.60 लाख रूपए की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोरमी में हमर लैब निर्माण कार्य
  • 29.30 लाख रूपए की लागत से एल 087 से करूहानार 1.71 किलोमीटर का निर्माण कार्य
  • 26.60 लाख रूपए की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोरमी में ब्लड बैंक निर्माण कार्य
  • 16.36 लाख रूपए की लागत से ग्राम डिण्डौरी में शासकीय आयुर्वेद औषधालय निर्माण कार्य
  • 16.36 लाख रूपए की लागत से ग्राम कोदवामहंत में शासकीय आयुर्वेद औषधालय निर्माण कार्य

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हेलीपैड पर गर्मजोशी से स्वागत
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का चंदली हेलीपैड पर जोरदार स्वागत किया गया। बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत दोपहर मुंगेली जिले के लोरमी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चंदली पहुंचे। हेलीपैड पर जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर, संभागायुक्त डॉ.संजय अलंग, आईजी बीएन मीणा, कलेक्टर राहुल देव, एसपी चंद्रमोहन सिंह स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंटकर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। बघेल चंदली गोठान में रीपा गतिविधियों का अवलोकन करने के साथ खुड़िया में आम जनता से भेंट मुलाकात करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

BJP युवा मोर्चा अध्यक्ष हेमचंद यादव ने निकाली बाइक...

दुर्ग। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव के नेतृत्व में विशाल बाइक रैली निकाल...

मतदाता जागरूकता के लिए अनोखी पहल: परिवार संग जाए...

रायपुर। ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता के लिए परिवार संग एक साथ वोट देने जाएं, मिलकर ग्रुप...

दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के लिए पूर्व CM...

दुर्ग। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बेरला नगर पंचायत में आयोजित जनसभा में छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिरकत की। उनके...

बिलासपुर में कांग्रेस नेता पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के रतनपुर में एक कांग्रेस नेता पर 80 साल की बुजुर्ग महिला से 24 लाख रुपए की फ्रॉड करने...

ट्रेंडिंग