दुर्ग में यात्री बस में मिले 21 KG सोना: बस के कंडक्टर को अचानक दिखे 7 पैकेट, पुलिस को किया इन्फॉर्म… किसका था सोना और कहां जा रहा था ? हैरान करने वाला खुलासा… पढ़िए ये खबर; वीडियो भी देखिये

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के VVIP जिले कहे जाने वाले दुर्ग में एक यात्री बस में 21 किलो सोना बरामद हुआ है। दरहसल राजधानी रायपुर से बस के द्वारा 7 कुरियर का पैकेट दुर्ग होते हुए मुंबई भेजा जा रहा था। इन पैकेटों में 21 किलो सोना था। मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग बस स्टैंड में बस कंडक्टर द्वारा चेकिंग के दौरान पैकेट में सोना पाया गया। कंडक्टर ने ईमानदारी दिखते हुए दुर्ग के कोतवाली थाना में इस बात की सूचना दी। सूचना के बाद पैकेटों को थाने में लाया गया और पंचनामा कर इनका वजन किया गया।

दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि, रायपुर के सर्राफा कारोबारी सोना को बस के द्वारा मुंबई भेज रहे थे। दुर्ग बस स्टैंड में कंडक्टर को सोने के 7 पैकेट मिले है। जिसके पतासाजी के बाद सोने के मालिकों द्वारा वैधानिक कार्रवाई और वैधानिक दस्तावेज दिखाने के बाद सोना को सुपुर्दनामा कर लौटाया गया।

दुर्ग पुलिस ने उन्हें समझाइश दी की कि इतनी महंगी वस्तु को इतना सारा सोना बस के द्वारा इतने दूर न भेजा जाए। इस वजह से कई अपराध हो सकते थे , जैसे सोने की चोरी, सोने की लालच के एवज में चाकूबाजी लूट हत्या आदि। दुर्ग पुलिस ने सलाह देने के बाद मालिकों को सोने के सात पैकेट लौटाया और कोतवाली थाना में रिकॉर्ड में दर्ज किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...