छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट में झरना साहू ने किया समाज का नाम रोशन; प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू, ABTSM के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष संदीप साहू समेत कई पदाधिकारी ने दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के कक्षा बारहवीं में रायपुर टिकरापारा निवासरित झरना साहू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में 6वां स्थान प्राप्त कर पूरे प्रदेश में साहू समाज का नाम रोशन किया है। आपको बता दें, छत्तीसगढ़ सर्कार के द्वारा टॉप 10 में आए छात्रों को हेलीकाप्टर राइड करवाया जाएगा।

आज छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ प्रदेश कार्यालय टिकरापारा में प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू, अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष एवं तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष संदीप साहू, कोषाध्यक्ष हनुमंत प्रसाद साहू, युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष पवन साहू, बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू, आईटी प्रकोष्ठ संयोजक द्वारिका साहू, अशोक साहू, दिलीप साहू, अभिषेक साहू ने बधाई प्रेषित कर किया उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी तथा सफलता अर्जित करने के लिए समय का सदुपयोग करने की बात कही जो जीवन में हमें एक नई दिशा एवं उस पर चलने के लिए मार्ग प्रशस्त करता है। इस अवसर पर अभिभावकों से भी सौजन्य भेंट कर बधाई दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ओडिशा के मुख्यमंत्री से मिले सीएम साय, कहा –...

रायपुर/भुवनेश्वर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों...

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...