मदर्स डे पर भिलाई की महिलाओं ने देखी The Kerala Story: भाजपा पार्षद दया सिंह ने जागरूकता के लिए दिखाई फिल्म… महिलाएं बोली – ये हकीकत है, अब किसी बेटी के साथ ये न हो, सरकार रोकें

भिलाई। महिलाओं को जागरूक करने के लिए रविवार को पीवीआर भिलाई में द केरला स्टोरी दिखाई गई। यह आयोजन भाजपा पार्षद व उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने कराया। उनका उद्देश्य है कि केरल में जो महिलाओं के साथ हुआ है, वो देश में कहीं और न हो। फिल्म में सच्चाई दिखाई गई है। उस सच्चाई को सबसे रूबरू होना चाहिए।

दया सिंह ने कहा कि, दुर्ग-भिलाई की उन महिलाओं को यह फिल्म दिखाई जा रही है, जिनके सैकड़ों-हजारों समर्थक हैं या महिला समूह हैं। ताकि वो अपने समर्थकों व सदस्यों को इस फिल्म के बारे में बता सकें। भाजपा पार्षद दया सिंह ने कहा कि, आज मदर्स डे पर सभी महिलाओं को फिल्म दिखाई गई है। अब तक वे खुद तीन बार यह फिल्म देख चुके हैं। हर बार जन समूह के साथ उन्होंने यह फिल्म देखी है। मैं सभी महिलाओं से आह्वान करता हूं कि ये फिल्म बहन-बेटियों को जरूर दिखाई जाए। ताकि सभी अवेयर रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्रालय में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी : जॉब...

धमतरी। मंत्रालय में नौकरी और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का आवास दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में धमतरी...

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी : जंगल में...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी कामयाबी मिली है। भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के उतला...

CG News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। देवरी थाना क्षेत्र के परसुली गांव के...

सेप्टिक टैंक में मिला महिला का शव, लिव-इन पार्टनर...

कोरबा। जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। यहां एक महिला का सड़ा-गला शव सेप्टिक...