टॉपर की कहानी टॉपर की जुबानी; ऋषिता नाहर ने 12वीं में इस विषय में किया Top… कहा- रिविजन सबसे ज्यादा जरूरी; जानिए टिप्स

रायपुर। राजधानी रायपुर के राजकुमार कालेज की ऋषिता नाहर ने 12वीं मानविकी विषय से 96.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। परीक्षा में अच्छे अंक आने को लेकर ऋषिता ने बताया कि पीरक्षा में रिविजन सबसे ज्यादा जरूरी होता है। आप पढ़ेंगे तो चीजों को जानेंगे और उसी का रिविजन करेंगे तो चीजें बेहतर तरीके से समझ में आयेंगी।

ऋषिता का कहना है कि विद्यार्थी के लिए मानसिक स्वास्थ्य के साथ शारीरिक स्वास्थ्य का बेहतर रहना जरूरी है, इसलिए वे रोजाना एक घंटे वर्कआउट करती थी। समय पर सोने और खाने का विशेष ध्यान रखती थी।

ऋषिता ने बताया कि वे शुरू से ही सेल्फ स्टडी पर भरोसा करती है। परीक्षा के दिनों में सिर्फ चार से पांच घंटे पढ़ती थीं। ब्रेक के दौरान पेंटिंग बनाकर मूड फ्रेश करती थीं। उन्होंने कहा कि मैं आगे इतिहास की पढ़ाई कर विदेश सेवा में जाना चाहती हूं। ऋषिता के पिता जितेंद्र नाहर व्यवसायी हैं और मां ममता नाहर गृहणी हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...