BJYM के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया से की मुलाकात: जिला मंत्री जय प्रकाश यादव ने युवाओं की ली बैठक, सोशल मीडिया के लिए दिए उपयोगी टिप्स

भिलाई। आज भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सोशल मीडिया के नव नियुक्त पदाधिकारी धन्यवाद ज्ञापित करने जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया से भेंट करने उनके निवास गए और पुष्पगुच्छ एवं मिठाई खिलाकर धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके उपरांत भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने नयें दायित्वधारी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर आगामी चुनाव के लिए कमर कसकर जुट जाने का आहवाहन किया।

भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला के मीडिया/सोशल मीडिया विभाग के जिला प्रभारी एवं भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री जय प्रकाश यादव ने बैठक लेकर युवाओं को सोशल मीडिया में कार्यशैली को बेहतर करने के उपयोगी टिप्स दिए। आगामी मिशन 2023 हेतु युवाओं को कमर कस कर गतिविधियाँ तेज करने हेतु प्रेरित किया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने भी सम्बोधित किया। जिला महामंत्री रितेश ठाकुर ने आभार माना। बैठक का संचालन भारतीय जनता सोशल मीडिया संयोजक रवि कश्यप ने किया।

इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोरध्वज वर्मा ,भूपेश द्विवेदी, अरुण उपाध्याय, सोशल मीडिया सदस्य प्रियेश दुबे, केशव कुमार पासवान, आदित्य सिंह, मनोज गुप्ता, ऋषभ देवांगन, भूपेंद्र सिंह राजपूत उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...