फिर शर्मसार हुआ शिक्षा का मंदिर: प्रबंधक और स्पोर्ट्स शिक्षक ने नाबालिग छात्रा को बनाया हवस का शिकार… फिर स्कूल की छत से नीचे फेंका… हो गई मौत

प्रबंधक और स्पोर्ट्स शिक्षक ने नाबालिग छात्रा को बनाया हवस का शिकार

क्राइम डेस्क। अयोध्या के नामी स्कूल सनबीम की हाईस्कूल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद छत से फेंका दिया गया। पोस्टमार्टम में उसके साथ दरिंदगी की पुष्टि होने पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने स्कूल के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और खेल अध्यापक के खिलाफ गैंगरेप, हत्या व पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

परिजनों ने शनिवार दोपहर बाद बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया। इससे पहले, पीड़ित पिता ने कैंट थाने में तहरीर दी। पुलिस को दी अपनी शिकायत में किशोरी (15) के पिता ने बताया कि गर्मी की छुट्टी में स्कूल बंद होने के बाद भी प्रधानाध्यापक रश्मि भाटिया ने उसे फोन कर स्कूल बुलाया और जब वह पहुंची तब स्कूल प्रबंधक बृजेश यादव और खेल शिक्षक अभिषेक कन्नौजिया ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया एवं इस घटना को छुपाने के लिए उसे स्कूल की सबसे ऊपरी मंजिल से फेंक दिया। पुलिस ने स्कूल प्रबंधक बृजेश यादव, प्रधानाध्यापक रश्मि भाटिया और खेल शिक्षक अभिषेक कन्नौजिया के खिलाफ भादंसं की धाराओं 376 डी ( सामूहिक बलात्‍कार ), 302 (हत्या) , 201 (अपराध के साक्ष्य गायब करना) के तहत मामला दर्ज किया है। बच्‍ची नाबालिग थी इसलिए पास्‍को के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है ।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात भी सामने आई है कि स्कूल प्रशासन ने घटना के संबंध में अलग-अलग एवं झूठे बयान देकर परिजनों एवं पुलिस को धोखा दिया था और जहां छात्रा ने खून के निशान थे उसे साफ किया था। स्कूल प्रशासन ने घटना से जुड़े अन्य सबूतों को मिटाने की भी कोशिश की। अयोध्या के पुलिस अधीक्षक (शहर) मधुबन सिंह ने पीटीआई-भाषा को बताया, ”शनिवार दोपहर छात्रा के परिजनों की तहरीर पर स्कूल के प्रधानाध्यापक, स्कूल प्रबंधक और एक खेल शिक्षक के खिलाफ नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।’’

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह पूछे जाने पर कि क्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि हुई है, सिंह ने कहा, ‘पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जो प्रति हमारे पास पहुंची है वह पढ़ने योग्य नहीं है और हम रिपोर्ट पढ़ने की कोशिश कर रहे हैं । आधिकारिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है । ‘ इस बीच सोशल मीडिया पर लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि अभी तक पुलिस ने किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

आरोप लगाया कि शुक्रवार को स्कूल की प्रधानाचार्य रश्मि भाटिया ने साजिश के तहत उनकी बेटी को विद्यालय बुलाया। वहां पहले से मौजूद स्कूल प्रबंधक बृजेश यादव और खेल अध्यापक अभिषेक कनौजिया ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

बाद में स्कूल की छत से नीचे फेंककर उसकी हत्या कर दी। इस पूरी वारदात को शुक्रवार सुबह 08:30 से 09:50 बजे के बीच अंजाम दिया गया। कैंट पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपी बनाया है।

मालूम हो कि शुक्रवार को छात्रा की मौत के बाद स्कूल प्रशासन की ओर से यह कहा गया था कि संस्थान की पत्रिका में उसकी कविता छपनी थी इसलिए उसे बुलाया गया था। कुछ अन्य छात्र भी स्कूल आए थे। छात्रा स्कूल में प्रधानाचार्य से मिली। करीब आधा घंटे की मुलाकात के बाद वह छत पर चली गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

अवैध रेत पर कार्रवाई करने पहुंची वन टीम को...

पेंड्रा। जिले के हर्री गांगपुर के बैगानटोला नदी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम...

मंत्रालय में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी : जॉब...

धमतरी। मंत्रालय में नौकरी और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का आवास दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में धमतरी...

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी : जंगल में...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी कामयाबी मिली है। भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के उतला...