चलती गाड़ी में युवक-युवती के स्टंट का एक और वीडियो वायरल: देखें सरेआम इश्कबाजी का ये Viral Video, SP ने कहा…

चलती गाड़ी में युवक-युवती के स्टंट का एक और वीडियो वायरल

लखनऊ: लाइक्स और फालोअर्स के चक्कर में युवा इन दिनों खतरनाक स्टंटबाजी कर रील्स को सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो राजधानी लखनऊ का वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवक-युवती बाइक पर इश्क कर रहे हैं। फिल्मी अंदाज में इश्क फरमाने का वीडियो सामने आने के बाद लखनऊ पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। सामने आया वीडियो लखनऊ के अलीगंज थाना अंतर्गत क्षेत्र का बताया जा रहा है।

दावा किया जा रहा है कि वायरल हो रहे इस वीडियो को अलीगंज क्षेत्र के निराला नगर पुल पर बनाया गया है। महज चंद सेकेंड के इस वीडियो में युवक-युवती अपने साथ ही अन्य लोगों की जान भी आफत में डालते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में युवती युवक की ओर मुंह करके उल्टे साइड में बैठी है। युवती ने युवक के पैरों पर अपने पैर भी रखे हुए हैं। बाइक सवार युवक ने एक हाथ से युवती को पकड़ा है और दूसरी से वह गाड़ी चला रहे हैं।

एसीपी अलीगंज आशुतोष कुमार का कहना है कि वीडियो में बुलेट का नंबर साफ नहीं दिख रहा है। तय नहीं हो पाया है कि वीडियो कहां का है और कब बनाया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सेप्टिक टैंक में मिला महिला का शव, लिव-इन पार्टनर...

कोरबा। जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। यहां एक महिला का सड़ा-गला शव सेप्टिक...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला : 5 जिलों के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन स्तर पर बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच जिलों के 20 बागी नेताओं और कार्यकर्ताओं...

Durg News: शराब पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, युवक...

दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र के वार्ड-22 स्थित कुरूद बाजार चौक में शराब पीने के दौरान हुआ विवाद हत्या में बदल गया। एक...

ओडिशा के मुख्यमंत्री से मिले सीएम साय, कहा –...

रायपुर/भुवनेश्वर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों...