भिलाई में घर के नाम पर फ्रॉड केस: माकन बेच के ले लिए पैसे, लेकिन नहीं करवाया… 5 साल से घुमा रहा था आरोपी, मामला दर्ज; समझिये पूरा मामला

  • 2018 से महिला को रजिस्ट्री के नाम पर घुमा रहा था आरोपी
  • माकन बेचने को लेकर 34 लाख में हुआ था सौदा 21 लाख रुपए का हो चूका है पेमेंट

भिलाई। भिलाई में मकान का रुपए लेकर रजिस्ट्री नहीं करा कर फ्रॉड का मामला सामने आय है। शिकायत पर ठगी करने वाले के खिलाफ पुलिस ने IPC की धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। वैशाली नगर पुलिस के अनुसार, ईडब्ल्युएस 511 के सामने वैशाली नगर निवासी नैन्सी देवानी ने शिकायत किया है कि ईडब्ल्युएस 512 वैशाली के सर्वजीत सिंह से पटवारी हलका नं 10 खसरा 8055 रकबा 3510 वर्ग फिट में से 1350 वर्गफिट भूमि में बनाए गए मकान का सौदा 34 लाख 30 हजार में सौदा हुआ। जिसमें सर्वजीत सिंह को 21 लाख रुपए पहले दिया गया।

आरोपी सर्वजीत द्वारा पीड़िता नैन्सी देवानी रुपए लेने के बाद भी मकान का रजिस्ट्री नहीं कराया। उक्त मकान बैंक में बंधक रखा हुआ है। इस तरह सर्वजीत सिंह ने पीड़िता के साथ ठगी किया। पीड़ितका ने सर्वजीत से मकान 2018 में लिया गया था। दोनों की आपसी सहमति से मकान का बयनामा किया गया था। मकान लेने समय आरोपी सर्वजीत ने पीड़िता को मकान बैंक में बंधक होने की कोई जानकारी नहीं दी थी।

पीड़िता को जब लोन की आवश्यकता पड़ी तब आरोपी से बिल्डिंग परमिशन के दस्तावेज की मांग की गई। तब सर्वजीत ने परमिशन नहीं होने की जानकारी दी। फिर पीड़िता और आरोपी के आपसी रजामंदी के बाद बिल्डिंग परमिशन, बैंक लोन के लिए 5.मार्च 2022 तक 19 लाख 47 हजार रुपए सर्वजीत को दिया। फिक से दोनों के मध्य नया एग्रीमेंट बनाया गया। जिसमें बैंक लोन चुकता उल्लेख था मगर सर्वजीत ने बैंक का लोन नहीं पटाया। लगातार रजिस्ट्री के लिए सर्वजीत को बोला गया लेकिन आरोपी टाल मटोल करता रहा। परेशान होकर पीड़िता ने घटना की शिकायत पुलिस से किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: बाइक-स्कूटी में जोरदार भिड़ंत, शिक्षक समेत तीन...

कवर्धा। कबीरधाम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा लोहारा थाना क्षेत्र के बीचारपुर...

राज्य खेल पुरस्कार 2026 : चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम...

रायपुर। राज्य खेल पुरस्कार अलंकरण 2026 के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम सूची जारी कर दी है। विभाग...

पत्नी घर छोड़कर भागी तो कर दी पड़ोसी की...

गरियाबंद। जिले के शोभा थाना क्षेत्र के पेंड्रा गांव में गुरुवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। पत्नी के घर छोड़कर चले जाने से नाराज...

नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ FIR, सीएमओ को धमकी...

अभनपुर। नगर पालिका अभनपुर के सीएमओ की शिकायत पर कांग्रेस नपा अध्यक्ष उतरसेन गहिवारे के खिलाफ गाली-गलौज, धमकी देने और शासकीय कार्य में बाधा...