CG में एक ही परिवार के तीन लोगों की हुई मौत: नदी में नहाने के दौरान हुआ बड़ा हादसा, डूबते भाई-बहन को बचाने पड़ोस की महिला ने भी गंवाई जान

CG में एक ही परिवार के तीन लोगों की हुई मौत

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में पानी में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि, सभी एक ही परिवार के चचेरे भाई-बहन थे। घटना के बाद से गांव में मातम पसर गया है। घटना लोरमी थाना के रबेली गांव की है।

परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक मनियारी नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी मे जाने से ये हादसा हुआ। घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी शवों को अपने कब्जे में लिया।

फिलहाल तीनों शवों को नदी से बाहर निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, रबेली गांव में प्रेमचंद कश्यप, संतोष कश्यप और ताराचंद कश्यप इन तीन भाइयों का परिवार रहता है। बुधवार को प्रेमचंद का 8 साल का बेटा अक्षय और ताराचंद की बेटी आराध्या (8 वर्ष) दोनों चचेरे भाई-बहन नहाने के लिए मनियारी नदी में गए थे। नदी में चेक डैम के पास नहाते वक्त बच्चों का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। दोनों बच्चे तीसरी कक्षा में पढ़ाई करते थे।

नदी में ही पड़ोस की महिला शकुंतला कश्यप (38 वर्ष) भी नहा रही थी। दोनों बच्चों को डूबता देखकर शकुंतला ने उन्हें बचाने के लिए गहरे पानी में गोता लगाया, लेकिन वो भी ऊपर नहीं आ सकी। गहराई का अंदाजा नहीं होने के चलते महिला भी गहरे पानी में डूब गई। जिस महिला शकुंतला कश्यप की मौत हुई है, उसके खुद भी 3 छोटे-छोटे बच्चे हैं। इधर जानकारी मिलने पर लोरमी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रिश्वत के नोट जेब से मिले, फिर भी नहीं...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रिश्वत के एक पुराने मामले में अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि किसी आरोपी के पास से रकम बरामद...

महानदी जल विवाद पर CM साय का बड़ा बयान...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने दो दिवसीय ओडिशा प्रवास के दौरान महानदी जल विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम साय...

पिता ने किया जीवित बेटी का पिंडदान : मुस्लिम...

जगदलपुर। शहर के धरमपुरा क्रमांक-3 में एक पिता द्वारा अपनी जीवित बेटी का पिंडदान किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा...

अवैध रेत पर कार्रवाई करने पहुंची वन टीम को...

पेंड्रा। जिले के हर्री गांगपुर के बैगानटोला नदी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम...