सड़क किनारे दुकान लगाने वालों के खिलाफ BSP की ताबड़तोड़ कार्यवाही : कुल 30 अवैध दुकानों व ठेले वालों का कटा चलान… अवैध कब्जेधारिओ व भूमाफ़ियायो के खिलाफ एक्शन जारी

भिलाई। अवैध कब्जेधारिओ और भूमाफ़ियायो के विरुद्ध बीएसपी की निरंतर कार्यवाही जारी है। भिलाई इस्पात संयंत्र की नगर सेवाये, ट्रैफिक पुलिस तथा भिलाई नगर पालिक निगम की संयुक्त टीम द्वारा चलित ठेले व सड़क किनारे दुकान लगाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

टाउनशिप की मुख्य मार्ग सेंट्रल एवेन्यू में ठेले लगाकर सड़क जाम करने के वजह से आये दिन सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए आज पुनः इन ठेले वालो के विरुद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। नागरिकों द्वारा निरंतर इन ठेले वालो द्वारा विभिन्न चौक चौराहों के साथ सड़क किनारे ठेले लगाकर ट्रैफिक जाम कर देते है, आज कुल 30 ठेले वालो के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई तथा समझाइश व चेतावनी दिया गया ।

आज की कार्यवाही में प्रवर्तन विभाग नगर सेवाये , भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्मिक, ट्रैफिक पुलिस के टी आई व पुलिस बल व भिलाई नगर पालिक निगम के कार्मिक उपस्थित थे। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु अवैध दुकान व सड़क किनारे अवैध दुकान लगाने वालों के विरुद्ध टाउनशिप के सभी मुख्य मार्गो पर निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।इसी प्रकार अवैध कब्जेधारिओ और भूमाफ़ियायो के विरुद्ध भी विभाग द्वारा निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी व आवश्यकता पड़ने पर वैधानिक कार्यवाही भी किया जाएगा ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सेप्टिक टैंक में मिला महिला का शव, लिव-इन पार्टनर...

कोरबा। जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। यहां एक महिला का सड़ा-गला शव सेप्टिक...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला : 5 जिलों के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन स्तर पर बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच जिलों के 20 बागी नेताओं और कार्यकर्ताओं...

Durg News: शराब पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, युवक...

दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र के वार्ड-22 स्थित कुरूद बाजार चौक में शराब पीने के दौरान हुआ विवाद हत्या में बदल गया। एक...

ओडिशा के मुख्यमंत्री से मिले सीएम साय, कहा –...

रायपुर/भुवनेश्वर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों...