UP का गांजा तस्कर दुर्ग में पकड़ाया: 10 किलो से ज्यादा मादक प्रदार्थ जब्त… युवाओं के बीच घोल रहा था जहर

भिलाई। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ दुर्ग पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वैशाली नगर पुलिस द्वारा गांजा तस्कर पर बड़ी कार्रवाई की गई है। उत्तरप्रदेश के कोसाम्बी के व्यक्ति को बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा के साथ पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपी के कब्जे से 10.150 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं एक्टीवा वाहन जब्त किया गया है।

पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के बिक्री करने वालो पर अंकुश लगाये जाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 10.06.2023 के 14.40 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक काले कलर कि एक्टिवा वाहन CG 07 BV 8893 में एक व्यक्ति सफेद रंग का हॉफ टी शर्ट एवं काला जींस पहना है। वह अवैध मादक पदार्थ गांजा को गाड़ी में रखकर जवाहर नगर स्पोर्टस् कॉम्पेक्स के पीछे बिक्री करने कि नियत से ग्राहक का इंतजार कर रहा है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा एवं अति० पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव व नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर जिला दुर्ग के निर्देशन में निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी थाना प्रभारी वैशाली नगर द्वारा हमराह स्टाफ के मौके पर पहुँच कर मुखबिर के बताये हुलिया के अनुसार एक्टीवा क CG 07 BV 8893 के साथ एक युवक को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम सर्वेश कुमार पिता बजरंग बहादुर सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम अधावा पोस्ट अधावा थाना मेहरवा घाट जिला कोसाम्बी उ०प्र० का रहने वाला बताया। जिसके कब्जे से नीले कलर का ट्राली बैग में 06 बंडल मादक पदार्थ गांजा व कंधे में टांगने वाले काले परपल कलर बैंग पालीथीन में पीवीसी टेप से बंधा हुआ 04 बंडल गांजा कुल 10 बंडल गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया। जिसका कुल वजन 10.150 किलो ग्राम एवं रैपर का वजन 0.282 किलो ग्राम साक्षीगणों के समयक्ष मुताबित जब्ती पत्र के गांजा तथा होण्डा एक्टीया वाहन एवं बियो कम्पनी का मोबाईल को जप्त किया गया।

आरोपी का कृत्य धारा सदर का पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध थाना वैशाली नगर में अप० क०-112 / 23. धारा 20 (ख) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी सर्वेश कुमार पिता बजरंग बहादुर सिंह उम्र 33 वर्ष साकिन ग्राम अंधावा पोष्ट अंधावा थाना मेहरवाघाट जिला कोसम्बी उत्तर प्रदेश को दिनांक 10.06. 2023 के 20.50 बजे गिरफ्तार न्यायालय से ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी थाना प्रभारी वैशाली नगर, सउनि सुरेश पाण्डेय, आरक्षक 761 दुर्गेश राजपुत, 1566 आवेश सिद्धिकी, आरक्षक 954 जितेन्द्र सिंह, आरक्षक 651 राजकुमार यादव, आरक्षक 494 भूपेन्द्र बघेल की सराहनीय भूमिका रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...

दुर्ग में डॉक्टर की घिनौनी करतूत: मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से डॉक्टर और मरीज के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र...

राजनांदगांव में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: SP अंकिता शर्मा ने...

राजनांदगांव: जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन में बड़ा...

26वें वसुंधरा सम्मान के लिए निर्णायक समिति गठित, एक...

रायपुर। लोकजागरण के लिए प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित वसुंधरा सम्मान के 26वें वर्ष के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष...