CG में 3 दोस्त ब्लू वॉटर में डूबे: नहाने के दौरान हुआ बड़ा हादसा, काफी मशक्कत के बाद तीनों के शव पानी से निकाले गए

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां माना स्थित ब्लू वाटर खदान में 3 युवकों के डूबने से मौत हो गई। यह तीनों रविवार की छुट्टी इंजॉय करने के लिए ब्लू वाटर खदान में गए हुए थे। इस दौरान पानी से भरी खदान में जाकर तीनों डूब गए। घटना की सूचना मिलने पर SDRF की टीम ने रविवार को 2 शव बरामद किए थे और आज सुबह तीसरे युवक का भी शव बरामद कर लिया गया है। बता दें, आज सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर मोहम्मद नदीम के शव को शव को बरामद किया। यह पूरा मामला माना थाना इलाके का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बिरगांव क्षेत्र के गाजीनगर से तीन युवक नदीम अंसारी, शाहाबाज अंसारी और फैजल अंसारी घूमने के लिए माना स्थित ब्लू वॉटर आये थे। इस दौरान तीनों युवक नहाने के लिए ब्लू वॉटर में उतरे। तभी तीनों गहरे पानी मे समा गए। आसपास के लोगों ने डूबते हुए उन्हें देखा तो इसकी सूचना माना पुलिस को की।

पुलिस व गोताखोर की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया गया। रेस्क्यू टीम ने दो की बॉडी को रविवार की देर शाम पानी से निकाल लिया। वहीं, एक अन्य की बॉडी को आज सुबह गहरे पानी से निकाला गया। पुलिस तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...