हनीमून मनाने इंडोनेशिया गए डॉक्टर कपल की डूबने से मौत… वॉटरबाइक पर फोटोशूट के दौरान हुआ हादसा… 1 जून को हुई थी लव मैरिज

हनीमून मनाने इंडोनेशिया गए डॉक्टर कपल की डूबने से मौत

डेस्क: शादी के बमुश्किल एक हफ्ते बाद चेन्नै के एक डॉक्टर दंपती की बाली में हनीमून के दौरान डूबने से मौत हो गई। दरअसल नवव‍िवाह‍ित जोड़ा एक स्पीडबोट पर फोटोशूट कर रहा था। इस दौरान वे संतुलन खो बैठे और डूब गए। हादसे की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। डॉक्टर के परिवार वाले शवों को वापस लाने के लिए बाली पहुंच गए हैं। मरने वालों की पहचान पूनमल्ली के लोकेश्वरन और विबुष्णिया के रूप में हुई है। दोनों की शादी एक जून को हुई थी।

पोंटामल्ली सेनीरकुप्पम के पास रहने वाले सेल्वम की बेटी विबुश्निया (25) डॉक्टर के पद पर कार्यरत थी। विबुश्निया और सलेम जिले के एक डॉक्टर लोकेश्वरन दोनों प्यार करते थे। दोनों डॉक्टरों ने अपने प्यार के बारे में परिवार को बताया तो उन लोगों ने शादी के लिए हामी भर दी। इसके बाद एक जून को विभूषणिया और लोकेश्वरन ने पोंटामल्ली में एक शादी हॉल में बहुत धूमधाम से शादी की।

हनीमून मनाने बाली गया था कपल
इसी बीच कुछ दिन पहले नवविवाहित जोड़ा अपना हनीमून मनाने इंडोनेशिया के बाली गया था। समुद्र के किनारे एक मोटर बोट में फोटोशूट कराने के दौरान दोनों अचानक संतुलन ब‍िगड़ने से डूब गए। लोकेश्वरन का शव बरामद शुक्रवार को बरामद क‍िया गया, वहीं विबुश्निया के शव को शन‍िवार सुबह बरामद क‍िया गया।

पर‍िवार में मचा कोहराम
इस बात का पता चलने पर परिवार सदमे से बिलख उठा। परिवार अब शवों को वापस चेन्नै लाने की व्यवस्था कर रहा है। उन्होंने इंडोनेशिया में भारतीय दूतावास के माध्यम से तमिलनाडु सरकार और केंद्र सरकार से सहायता मांगी है। इंडोनेशिया से चेन्नै के लिए सीधी उड़ानें नहीं होने के कारण शवों को तमिलनाडु वापस लाने से पहले मलेशिया ले जाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग से मिली...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धमकी देने वाले...

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को रोजगार, आजीविका और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण से जोड़ने की दिशा में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन...

गणेश विसर्जन को लेकर भिलाई निगम की अपील: पहले...

भिलाई नगर। गणेश उत्सव के दौरान गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को सुव्यवस्थित, सुगम और स्वच्छ बनाने के लिए भिलाई नगर निगम ने नागरिकों से...

झीरम घाटी हत्याकांड: NIA कोर्ट के फैसले के खिलाफ...

रायपुर। झीरम घाटी हत्याकांड मामले में NIA कोर्ट के फैसले के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आगे की रणनीति को लेकर अहम बैठक की। बैठक...