जिले का सबसे बड़ा कबाड़ी ललित गिरफ्तार: दुर्ग पुलिस की रेड कार्रवाई के बाद था फरार… एक अन्य कबाड़ी भी अरेस्ट… दोनों से भारी मात्रा में अवैध कबाड़ जब्त

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने रविवार को पुरे जिले में कबाड़ियों के ठिकानों में छापा मारा। दुर्ग जिले में पुलिस ने 40 से अधिक कबाड़ियो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। इस करवाई से अवैध कार्य करने वाले कबाड़ीयो में हड़कंप मच गया। आपको बता दें कि, दुर्ग के नए SP सिन्हा खुद इस कार्रवाई का मॉनिटरिंग कर रहे थे। कबाड़ के बड़े कारोबारी नदीम, साकिर, अजय ठाकुर, ललित, साबिर के ठिकाने हुए सील। इनके अलावा 35 से अधिक कबाड़ कारोबारियों पर कार्यवाही जारी है। रेड कार्यवाही से डरकर फ़रार ललित कबाड़ी और सुखचंद कबाड़ी की भी गिरफ्तारी दुर्ग पुलिस ने कर ली है। दोनों कबाड़ियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध कबाड़ जब्त कर 41(1-4) जा फ़ौ के तहत कार्यवाही की जा रही है।

इस कार्रवाई में पुलिस ने लाखों का कबाड़ जब्त किया है। जिसमें बीएसपी का सरिया, कटी हुई ट्रक, स्टेरिंग का सामान, लोहा, एंगल, अवैध कबाड़ शामिल है। पुलिस ने 37 लोगों को अपराधी बनाया है। जिसमें से 21 व्यक्तियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और 15 लागत फरार है जिनकी पतासाजी जारी है। इस कार्रवाई में राजपत्रित अधिकारियो सहित 14 निरीक्षक, 21 उपनिरीक्षकों, 11 सहायक उपनिरीक्षक और 50 से अधिक जवान शामिल थे।

संबंधित खबरें पढ़ें :-

https://bhilaitimes.com/strong-police-action-on-scrap-dealers-in-durg-bhilai-22-arrested/

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भूपेश बघेल पर आपत्तिजनक पोस्ट से सियासी बवाल, कांग्रेस...

भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर सोशल मीडिया पर अश्लील और अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा...

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...

दुर्ग में लिफ्ट मांगकर लूट करने वाला शातिर आरोपी...

दुर्ग: जिला दुर्ग की पुलगांव पुलिस और अंजोरा चौकी टीम ने लिफ्ट देने वाले व्यक्ति के साथ मारपीट कर गाड़ी, मोबाइल और नगदी लूटने...

छत्तीसगढ़ में अब इस दिन रहेगा सरकारी अवकाश, CM...

CG 19 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है।...