महिलाओं के लिए फ्री बस सर्विस: कांग्रेस की महिला विधायक ने संभाली बस की ड्राइविंग सीट, आगे बढ़ने की बजाय डाल दिया बैक गियर, फिर…

डेस्क। कांग्रेस विधायक रूपकला ने कोलार गोल्ड फील्ड्स (केजीएफ) में योजना की शुरुआत करते हुए कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बस चलाती दिखीं। बस में महिला यात्री सवार थी और विधायक ड्राइविंग सीट पर। उनके बगल में खड़ा ड्राइवर उन्हें बता भी रहा था कि गाड़ी कैसे चलानी है।

विधायक जब बस को चलाने की कोशिश कर रहीं थीं, तभी उनसे गलती से बैक गियर लग गया। जिससे बस आगे बढ़ने की बजाय पीछे की ओर चलने लगी। जिससे पार्किंग में मौजूद कुछ गाड़ियां क्षक्तिग्रस्त हो गईं।

टला बड़ा हादसा
हालांकि ड्राइवर को जैसे ही अहसास हुआ कि विधायक से गलती हो गई है, उसने तुरंत स्टेयरिंग संभाली और एक बड़े हादसे को होने से रोक लिया। अगर बस अनियंत्रित होती तो विधायक समेत उसमें सवार महिलाओं के साथ अनहोनी हो सकती ही।

भाजपा का हमला
इस घटना को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला है। बीजेपी ने कांग्रेस से सवाल पूछते हुए कहा कि विधायक को कैसे और किसने बस चलाने की अनुमति दी। दोषियों के खिलाफ मामला क्यों दर्ज नहीं हुआ। क्या कांग्रेस ने तय कर लिया है कि वह राज्य में ही शासन को चरमरा देगी?

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सेप्टिक टैंक में मिला महिला का शव, लिव-इन पार्टनर...

कोरबा। जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। यहां एक महिला का सड़ा-गला शव सेप्टिक...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला : 5 जिलों के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन स्तर पर बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच जिलों के 20 बागी नेताओं और कार्यकर्ताओं...

Durg News: शराब पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, युवक...

दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र के वार्ड-22 स्थित कुरूद बाजार चौक में शराब पीने के दौरान हुआ विवाद हत्या में बदल गया। एक...

ओडिशा के मुख्यमंत्री से मिले सीएम साय, कहा –...

रायपुर/भुवनेश्वर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों...