भिलाई में मुक्तिधाम से अरविंद सिंह को ED ने लिया था हिरासत में… उसी हालत में किया अदालत में पेश… बाकियों की भी आज पेशी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार ED की रेड कार्रवाई जारी है। दो हजार करोड़ के कथित शराब घोटाले में सोमवार को ED ने अपने मां के अंतिम संस्कार में शामिल हुए अरविंद सिंह को हिरासत में लिया था। मंगलवार को ED ने अरविन्द को कोर्ट में पेश किया गया। अरविंद सिंह उसी हालत में कोर्ट पहुंचा, जिस हालत में उसे भिलाई के मुक्तिधाम से ED ने हिरासत में लिया था। अरविंद को कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार अनवर ढेबर और आबकारी विभाग के स्पेशल सेक्रेटरी एपी त्रिपाठी के बीच की कड़ी बताया जा रहा है। इस मामले में पहले से गिरफ्तार त्रिपाठी, ढेबर, त्रिलोक सिंह ढिल्लन और नितेश पुरोहित को भी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

आपको बता दें कि अरविंद सिंह करीब महीने भर से फरार था. ईडी को उसकी तलाश थी। इसी बीच रविवार को अरविंद की मां कमला देवी के निधन की खबर मिली। +इसमें शामिल होने के लिए जैसे ही अरविंद भिलाई के रामनगर मुक्तिधाम में पहुंचा तो सीआरपीएफ जवानों के साथ मौजूद ईडी की टीम ने हिरासत में ले लिया। ईडी अफसर उसे अपने साथ ले जाने लगे तो वहां मौजूद पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय व कुछ अन्य राजनीतिक लोगों ने आग्रह किया कि मां को मुखाग्नि देने के बाद ले जाएं। ED अफसर मान गए और अंतिम संस्कार तक उन्होंने इंतजार किया। इसके बाद हिरासत में लिया।

कथित शराब घोटाले में जेल में बंद चार आरोपियों को न्यायिक रिमांड की अवधि खत्म होने पर कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसमें कारोबारी अनवर ढेबर के जमानत आवेदन पर आज सुनवाई भी होनी है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में शराब घोटाले में पीएमएलए के तहत ईडी की कार्रवाई को चुनौती दी जा चुकी है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कारोबारी के घर ED और IT की रेड, दस्तावेजों...

बलौदाबाजार। जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग (IT) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कारोबारी राजकुमार सराफ के निवास पर...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह 2026: नवगठित छात्र...

भिलाई: संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स (SRGI) के तत्वावधान में संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 'अलंकरण समारोह-2026' (Investiture...

‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस निर्णय को...

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : शिवनाथ नदी के तेज...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी के छातागढ़ क्षेत्र में एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। जन्मदिन मनाने पहुंचे दोस्तों के...