छोड़ने के बहाने दिया लिफ्ट, फिर कुछ खिलाया तो नाबालिग हो गई बेहोश… आंख खुली तो खुद को पाई कमरे में… 5 दिन तक लड़की के साथ हुआ गैंगरेप, बाद में 500 देकर छोड़ा

छोड़ने के बहाने दिया लिफ्ट, फिर कुछ खिलाया तो नाबालिग हो गई बेहोश, आंख खुली तो खुद को पाई कमरे में

क्राइम डेस्क। बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र से अपहरण कर रेप का पीड़ा सहने वाली छात्रा ने पुलिस की पूछताछ में खौफनाक कहानी बयां की। तीनों दोस्तों ने छात्रा से कॉल गर्ल जैसा व्यवहार किया। तीनों उसे एक दूसरे के हवाले करते रहे और जब मन भर गया तो पांच सौ रुपए देकर छोड़ दिया।

पुलिस के मुताबिक शाह आलम छात्रा को बहलाकर उत्तराखंड के काशीपुर ले गया। वहां किराए के कमरे में उसने छात्रा को रखकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह वहां से चला गया और इरफान उर्फ बाबू वहां पहुंच गया। उसने भी छात्रा को धमकाकर उससे दुष्कर्म किया और अगले दिन छात्रा को नोएडा में अपने दोस्त नदीम कुरैशी के पास पहुंचा दिया। नदीम कुरैशी ने छात्रा को नोएडा के होटल में रखा और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद नदीम ने छात्रा को पांच सौ रुपए देकर काशीपुर की ट्रेन में बैठा दिया। छात्रा जब काशीपुर पहुंची तो पुलिस को इसकी जानकारी मिल गई और उसे बरामद कर लिया गया।

छात्रा ने पुलिस को बताया कि प्रधान का ससुर होने के कारण शाह आलम से वह परिचित थी। छह जून को वह काम से जा रही थी तो शाह आलम ने गांव से बाहर छोड़ने के बहाने उसे कार में बैठा लिया। इसके बाद उससे छेड़छाड़ की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर कुछ खिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई और जब होश आया तो खुद को एक कमरे में पाया। वहां शाह आलम और उसके साथ दो अन्य लोग मौजूद थे। फिर उन्होंने उसे बारी-बारी से अपने साथ रखकर दुष्कर्म किया। जब उनका मन भर आया तो डरा-धमकाकर पांच सौ रुपये देकर ट्रेन में बैठा दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग को भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के युवा संगठन से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। कांकेर निवासी भूपेंद्र नाग को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)...

संजय रूंगटा ग्रुप में गरबा-डांडिया नाइट की धूम :...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में नवरात्रि के उत्साह के बीच गरबा डांडिया नाइट 2026 का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों,...

रायपुर में 101 फीट के रावण का दहन :...

रायपुर। राजधानी के WRS कॉलोनी स्थित दशहरा मैदान में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व भव्य उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

छत्तीसगढ़ को विजयादशमी पर दो नई ट्रेनों की सौगात...

रायपुर। विजयादशमी के मौके पर छत्तीसगढ़ को एक साथ दो नई यात्री रेल सेवाओं की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे प्रदेश...