भिलाई बिग ब्रेकिंग: वैशाली नगर विधायक भसीन का हुआ निधन, 79 की उम्र में ली अंतिम सांसे, CM बघेल ने जताया दुःख

भिलाईः छत्तीसगढ़ के भिलाई से बड़ी खबर आ रही है। खबर है कि वैशाली नगर सीट से भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन का आज दोपहर निधन हो गया। विद्यारतन भसीन ने 79 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि विधायक भसीन लंबे समय से बीमार चल रहे थे और आज उनका निधन हो गया। उनका इलाज रामकृष्ण केयर अस्पताल में चल रहा था। आज केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी दुर्ग प्रवास पर है।

सीएम बघेल ने भी ट्वीट कर दुःख जताया है। उन्होंने लिखा है की –
वैशालीनगर विधानसभा से भाजपा के विधायक श्री विद्यारतन भसीन जी के निधन का समाचार दुखद है।

हम सब उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं उनके पारिवारजनों को हिम्मत दे।

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1671831219678466048

पूर्व सभापति राजेंद्र सिंह अरोरा ने विद्यारतन भसीन के निधन पर शोक जताया है, उन्होंने कहा कि भसीन जी का दुख हमें हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में जिला समन्वयक पदों पर...

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड (CSC) ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के लिए जिला समन्वयक (District Coordinator) पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी...

2006 बैच के IFS विवेक आचार्य को मिली नई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 2006 बैच के वरिष्ठ अधिकारी विवेक आचार्य की नई...

CG – पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 9...

CG रायपुर। राजधानी के कटोरा तालाब स्थित ईलेवन ग्राउंड के पास सिविल लाइन थाना पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे जुआरियों के...