दुर्ग संभाग के वनरक्षक की जंगल में मिली लाश: विभाग में मचा हड़कंप… 4 दिनों से था लापता… हत्या या आत्महत्या ? जांच में जुटी पुलिस

कवर्धा। कवर्धा जिले में पिछले 4 दिन पहले वन रक्षक की लापता की खबर सामने आयी थी।अब जानकारी मिल रही है की उस लापता वन रक्षक की लाश जंगल में मिली हैं। पुलिस ने घटनास्थल से एक कीटनाशक की शीशी और वन रक्षक की मोटर साईकिल बरामद की हैं। लापता वन रक्षक की लाश मिलने के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ हैं। वही पुलिस इस घटना को आत्महत्या से जोड़कर देख रही हैं। पुलिस ने घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

लापता वन रक्षक की मौत का ये मामला थाना बोडला क्षेत्र का हैं। जानकारी के मुताबिक ग्राम दीयाबार में बीट प्रभारी के पद पर 35 वर्षीय ललित दुबे वन रक्षक के पद पर कार्यरत था। 18 जून का वह रोज की तरह अपने बीट पर जाने के लिए घर से रवाना हुआ था। लेकिन उस दिन वह दोबारा वापस नही लौटा।

देर रात तक घर नही लौटने से परेशान परिजनों ने उसकी पतासाजी शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नही मिलने पर पुलिस थाना में गुम इंसान का मामला दर्ज कराया गया। बताया जा रहा हैं कि पुलिस लापता वन रक्षक की पतासाजी कर रही थी।

इसी दौरान आज सुबह ग्राम घोंघा के बाउलीखोला जंगल में पहाड़ी के नीच सर्चिंग टीम ने लापता ललित दुबे की लाश देखी। इसके बाद तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान एक कीटनाशक शीशी लाश के पास से जब्त किया हैं। इसके साथ ही घटनास्थल के पास से ही मृतक का मोटर साईकिल भी पुलिस ने बरामद कर जब्त किया हैं। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। पुलिस की प्राथमिक जांच में मामला सुसाइड का होना प्रतीत हो रह हैं।

लिहाजा पुलिस अब इस पूरे घटनाक्रम में लापता वन रक्षक ने किन कारणों से परेशान होकर आत्महत्या की, इस एंगल में मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि मृतक ने विभागीय कामकाज से परेशान होकर आत्महत्या की या फिर इस घटना के पीछे पारिवारिक कारण हैं ? फिलहाल पुलिस ने इस घटना से जुड़े लोगों के साथ ही परिवार वालों का बयान दर्ज कर घटना की असली वजह तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में जिला समन्वयक पदों पर...

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड (CSC) ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के लिए जिला समन्वयक (District Coordinator) पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी...

2006 बैच के IFS विवेक आचार्य को मिली नई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 2006 बैच के वरिष्ठ अधिकारी विवेक आचार्य की नई...

CG – पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 9...

CG रायपुर। राजधानी के कटोरा तालाब स्थित ईलेवन ग्राउंड के पास सिविल लाइन थाना पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे जुआरियों के...