CG में खड़े ट्रक में जा घुसी कार, 2 की मौत: पारिवारिक फंक्शन से लौट रहा था परिवार… कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से जा टकराई… उपचार के दौरान बड़ी मां और 3 साल की भतीजी ने अस्पताल में तोड़ा दम, 4 लोगों की हालत गंभीर

CG में खड़े ट्रक में जा घुसी कार, 2 की मौत

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में घुस गई। कार में 6 लोग सवार थे। इस हादसे में कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इलाज के दौरान दो की मौत हो गई। मामला पुरुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कार सवार सभी लोग राजधानी रायपुर के मोवा इलाके के रहने वाले हैं। मोवा निवासी पंजाबी परिवार कांकेर जिले के गोविंदपुर में किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। वहां से वे वापस अपने घर रायपुर लौट रहे थे, तभी बालोद जिले के गुरूर थाना क्षेत्र में उनकी कार खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसा गुरुवार सुबह 8 बजे के करीब हुआ।

पुरूर चौकी के उप निरीक्षक रूपेश भगत ने बताया कि सुबह 8 बजे गोविंदपुर से पंजाबी परिवार लौट रहा था। इधर ग्राम मुजालगोंदी और मरकाटोला के बीच डीजल खत्म हो जाने के कारण सड़क पर ट्रक क्रमांक CG 04 HU 1809 खड़ा था। में कार क्रमांक CG 04 PD 2897 सीधी जाकर घुस गई।

तेज रफ्तार कार की ट्रक में जोरदार टक्कर होने से कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार सभी 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया।

धमतरी जिला अस्पताल में 3 वर्षीय बच्ची गुरलीन कौर और उसकी बड़ी मम्मी 32 वर्षीय कुलदीप कौर की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं गुरुमुख सिंह, महिंदर पाल, हरप्रीत सिंह और रंजीत सिंह को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है।

पुलिस ने कार और ट्रक दोनों को जब्त कर लिया है। महिला और बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने कहा कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में जिला समन्वयक पदों पर...

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड (CSC) ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के लिए जिला समन्वयक (District Coordinator) पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी...

2006 बैच के IFS विवेक आचार्य को मिली नई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 2006 बैच के वरिष्ठ अधिकारी विवेक आचार्य की नई...

CG – पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 9...

CG रायपुर। राजधानी के कटोरा तालाब स्थित ईलेवन ग्राउंड के पास सिविल लाइन थाना पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे जुआरियों के...