CG में SEX रैकेट का भंडाफोड़: घर में चल रहा था देह व्यापर का धंधा, ग्रामीणों ने पकड़ा, एक लड़की सहित 3 लड़के मिले संदिग्ध अवस्था में

घर में चल रहा था देह व्यापर का धंधा, ग्रामीणों ने पकड़ा, एक लड़की सहित 3 लड़के मिले संदिग्ध अवस्था में

सारंगढ़-बिलाईगढ़। सारंगढ़ जिले से सेक्स रैकेट का मामला सामने आया है। यहां जिले में ग्रामीणों ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने एक लड़की और तीन लड़के को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सभी को संदिग्ध हाल में पकड़ा है। मामला सारंगढ़ थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक सारंगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कौआताल के एक घर में लंबे समय से देह व्यापार चल रहा था। यहां बाहर से लगातार युवक-युवतियों का आना जाना लगा था। अनैतिक गतिविधियों से गांव वाले भी परेशान थे।

बीती रात एक युवक व तीन युवतियां गांव में आये और उस सूने मकान में घुसे। गांव वालों को जब इस अनैतिक गतिविधि की जानकारी मिली तो तोनाराज गांव वालों ने इकट्ठे होकर घर को घेर लिया और हंगामा मचाने लगे। घर में घुसे युवकों-युवती भागने की कोशिश करने लगे। गांव वालों सभी को पकड़ कर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के काफी देर बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों में आक्रोश भी देखने को मिला। पुलिस ने जब घर खुलवा कर तलाशी ली तो संदिग्ध हालत में एक युवती, तीन युवक मिले। तीनों को सारंगढ़ थाने लाया गया।

इस संबंध में सारंगढ़ थाना प्रभारी विनोद साहू ने बताया कि नए जिले के चलते यहां पीटा एक्ट का नोटिफिकेशन नहीं आया है और नगर निगम की सीमा से बाहर का गांव होने के चलते पीटा एक्ट की कार्रवाई संभव नहीं थी। लिहाजा पकड़े गए युवकों व युवती पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में जिला समन्वयक पदों पर...

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड (CSC) ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के लिए जिला समन्वयक (District Coordinator) पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी...

2006 बैच के IFS विवेक आचार्य को मिली नई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 2006 बैच के वरिष्ठ अधिकारी विवेक आचार्य की नई...

CG – पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 9...

CG रायपुर। राजधानी के कटोरा तालाब स्थित ईलेवन ग्राउंड के पास सिविल लाइन थाना पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे जुआरियों के...