सरल-सहज, मिलनसार विधायक विद्यारतन भसीन नहीं रहे…: सुबह 11.30 बजे वैशालीनगर में कर सकेंगे अंतिम दर्शन…दोपहर 1 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

भिलाई। दुखद खबर है…। वैशालीनगर विधायक विद्यारतन भसीन का निधन हो गया। आधी रात 2.44 बजे रामकृष्ण केयर अस्पताल के डॉक्टरों ने पुष्टि की है। आज दोपहर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। पार्थिव शरीर को रायपुर से लाया गया है। उनके निधन के बाद जिले में शोक है। भाजपा-कांग्रेस से लेकर सभी राजनीतिक दलों के लोगों ने शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया के माध्यम से सब शोक व्यक्त कर रहे हैं। भसीन जी के करीबियों ने बताया कि, सुबह 11.30 बजे से भसीन जी के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर सकेंगे। दोपहर 1 बजे रामनगर मुक्तिधाम के लिए अंतिम यात्रा निकलेगी। मुक्तिधाम में ही गॉर्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी जाएगी। उनके निवास में लोगों की भीड़ लग गई है। लोग परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंच रहे हैं।

आपको बता दें कि, 2005 में भाजपा ने मेयर की टिकट दी, चुनाव जीते। इसके बाद 2013 और 2018 में लगातार भाजपा से विधायक रहें। 2015 के निगम चुनाव में भाजपा ने दोबारा मेयर का टिकट दिया था, तब मौजूदा विधायक देवेंद्र यादव से निगम चुनाव हार गए थे। सरल और स्वच्छ छवि के लिए भसीन जाने जाते थे। व्यवहार कुशल के धनी थे। उनके निधन से भाजपा में शोक की लहर है। पूर्व सभापति राजेंद्र सिंह अरोरा ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि उनके निधन से भिलाई को गहरी क्षति हुई है। उनका स्थान कोई नहीं ले सकता।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग को भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के युवा संगठन से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। कांकेर निवासी भूपेंद्र नाग को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)...

संजय रूंगटा ग्रुप में गरबा-डांडिया नाइट की धूम :...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में नवरात्रि के उत्साह के बीच गरबा डांडिया नाइट 2026 का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों,...

रायपुर में 101 फीट के रावण का दहन :...

रायपुर। राजधानी के WRS कॉलोनी स्थित दशहरा मैदान में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व भव्य उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

छत्तीसगढ़ को विजयादशमी पर दो नई ट्रेनों की सौगात...

रायपुर। विजयादशमी के मौके पर छत्तीसगढ़ को एक साथ दो नई यात्री रेल सेवाओं की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे प्रदेश...