दुर्ग जिले में दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने 3 कारों को मारी टक्कर… 2 बाइक को भी लिया अपने चपेट में… काफी दूर तक घसीटा, हादसे में 25 साल की ज्योति की हुई मौत

दुर्ग। दुर्ग जिले के पोटिया रोड में कल रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक बेकाबू ट्रक ने एक के बाद एक सड़क किनारे खड़ी तीन कारों को टक्कर मार दी। फिर दो मोटरसाइकिलों को काफी दूर तक घसीटी गयी। जिसमें से दो युवकों कसारीडीह क्षेत्र के रहने वाले और एक मोटरसाइकिल में एक लड़की और लड़का सवार थे। इस दौरान यहां मौजूद एक पच्चीस वर्षीय लड़की की मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल है। जिनका इलाज जारी है।

पच्चीस वर्षीय लड़की ज्योति और छब्बीस वर्षीय लड़के कोमेश दोनों बालोद जिले के रहने वाले हैं। कोमेश राजनांदगांव के होंडांई कार शोरूम में केशियर के रूप में काम करते हैं। लड़की हेमचंद विश्वविद्यालय कि छात्रा थी। छात्रा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मैचुरी में रखी गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : कांग्रेस नेता और पत्नी पर जानलेवा...

सरगुजा। मणिपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा इलाके में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 15 से 20 बदमाशों ने कांग्रेस नेता...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में जिला समन्वयक पदों पर...

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड (CSC) ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के लिए जिला समन्वयक (District Coordinator) पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी...