जामुल के इस वार्ड मे विकास कार्यों को गति हुई तेज: नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षद और वार्ड वासियों ने 5 लाख की लागत से CC रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

जामुल, दुर्ग। दुर्ग जिले के नगर पालिका परिषद जामुल के वार्ड 17 शिवपुरी मे विकास कार्यो को गति देते हुवे नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर एवं वार्ड पार्षद दुर्गा बाई वैष्णव पूर्व पार्षद एवं युवा नेता युवराज वैष्णव तथा वार्ड वासियों के द्वारा भूमिपूजन कर एवं नारियल तोड़कर किया गया। 5 लाख रूपये की लागत से वार्ड 17 मे 150 मीटर लम्बी रोड निमार्ण की जाएगी।

वार्ड के कामों के प्रति पार्षद दुर्गा वैष्णव लगातार वार्ड को सुंदर बनाने काम कर रही है। विकास कार्यों की सूची मे एक और अध्याय जुड़ गया है चुकी पूर्व पार्षद युवराज वैष्णव की दूरदर्शिता और विकास के मुलभुत ढांचे के लिए व्यवस्थित रूप से विकास कार्यो की ढाँचा निर्माण कर दिया था। जिसके कारण वार्ड 17 मे विकास कार्यों मे तेजी लोगो को दिखने लगा है।

वार्ड 17 मे विकास कार्यों के लिए विधायक एवं मंत्री रुद्रगुरु एवं नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर के द्वारा भी जामुल नगर के विकास के लिए हरसम्भव प्रयास किये जा रहे है। भूमि पूजन के कार्यक्रम मे नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर, पार्षद दुर्गा वैष्णव, पूर्व पार्षद युवराज वैष्णव, लवली सिंह, नंद कुमार साहू, अमृत ठाकुर, कुमारी निषाद, रेखा वर्मा, रामवतार जयसवाल, धनेश जंघेल, ह्रदय साहू, कुम्भ बाई, सागर साहू, रमेश साहू अन्य नागरिकगण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...

पिरदा गांव की जमीन का नहीं होगा अधिग्रहण, विधायक...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी के लिए चिन्हांकित पिरदा गांव की जमीन का अधिग्रहण अब नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों की...

बिना टिकट यात्रा पर रेलवे ने कसा शिकंजा, ₹4.19...

बिलासपुर/रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के लिए अगस्त माह में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया।...

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को उच्च शिक्षा, कौशल और ज्ञान के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल...