CG में चोरों के हौसले बुलंद: ATM काटकर बदमाशों ने चोरी किये 6 लाख से अधिक रकम, मामले के जाँच में जुटी पुलिस

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। बलौदाबाजार जिले में चोरों के हौसले बुलंद है। यहां अज्ञात चोरों ने एक एटीएम मशीन में तोड़फोड़ कर लाखों रुपए की चोरी कर ली है। शुक्रवार देर रात चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। वहीं इस चोरी की घटना से पुलिस के गश्त में सवाल उठ रहे हैं। मामला हथबंद थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, हथबंद थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित जिला सहकारी बैंक के एटीएम में चोरों ने तोड़फोड़ कर लाखों रुपये लेकर फरार हो गए। इस घटना से पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। इसके पूर्व में भी सिमगा थाना क्षेत्र में घटना हो चुकी है. जिसे काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने पकड़ा था।

इस घटना को पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारियों को घटनास्थल पर भेजा है, जो घटना की जांच मे जुटे हुए है। मिली जानकारी के अनुसार एटीएम में 6 लाख से भी अधिक रुपये की रकम थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महादेव बेटिंग ऐप केस: शेफाली बग्गा ने ईडी के...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में बिग बॉस फेम और टीवी होस्ट शेफाली बग्गा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय...

घर के पीछे मिले गांजे के 425 पौधे, 21...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने घर के पीछे मक्के की फसल के बीच गांजे के 425 पौधे मिलने के मामले में आरोपी चत्तर सिंह की...

IED डिफ्यूज करते समय धमाका, CRPF के 4 जवान...

सुकमा/रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल प्रभावित कोंटा क्षेत्र के एलाड़मड़गु कैंप के पास आईईडी (IED) को निष्क्रिय करने के दौरान जोरदार धमाका...

ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश, दुर्ग पुलिस ने 10...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे में संचालित ऑनलाइन सट्टा-बेटिंग नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। थाना वैशाली नगर और एसीसीयू की...