भिलाई में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दरबार को लेकर तैयारी शुरू: आयोजन समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने ली बैठक… आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

  • सावन सोमवार के आयोजन पर भी हुई चर्चा
  • बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष व उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह की अध्यक्षता में कई जरूरी फैसले

भिलाई। भिलाई में बहुत जल्द बागेश्वर सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री का भव्य दरबार लगने वाला है। श्रीहनुमंत कथा का आयोजन होने वाला है। तारीख का ऐलान जल्द किया जाएगा। उससे पहले आयोजन की जबरदस्त तैयारी चल रही है। आज आयोजन के संबंध में खुर्सीपार जोन-2 दुर्गा मंदिर में जरूरी बैठक रखी गई।

इस बैठक में बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष व नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। बैठक में बोल बम समिति के सदस्यों के अलावा भाजयुमो के कार्यकर्ता व महिला मोर्चा की पदाधिकारी भी रहीं। सभी को दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही जिम्मेदारी भी दी गई है।

दया सिंह ने बताया कि, धरती के हिंदू सम्राट और हनुमान जी के परम भक्त श्री बागेश्वर सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री भिलाई आ रहे हैं। उससे पहले आयोजन की तैयारी चल रही है। आयोजन को लेकर सभी स्वस्फूर्त जुड़ रहे हैं। आने वाले दिनों में विस्तृत रूपरेखा बनाई जाएगी। इसके अलावा सावन के हर सोमवार को शहर के अलग-अलग मंदिरों में भव्य पूजा अर्चना होगी। उसके लिए भी तैयारी की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...