पद़्म विभूषण तीजन बाई को देखने रात में गनियारी पहुंचे सांसद विजय बघेल, हाथों से खिलाई खिचड़ी, बघेल बोले- सेहत में काफी सुधार, अब बात भी कर रहीं

भिलाई। पंडवानी गायिका पद्मश्री डॉ. तीजन बाई की स्वास्थ्य बिगड़ने की खबर सुन दुर्ग सांसद विजय बघेल रात 10:30 बजे उनका हाल चाल जानने उनके गांव गनियारी पहुंचे। जहां पर सांसद बघेल ने तीजन बाई को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया और कुशल क्षेम जाना। आपको बता दें कि सोशल मीडिया में तीजन बाई के अस्वस्थ होने की लगातार चर्चा चल रही थी। जिसके बाद ही सांसद बघेल अपने आप को उनसे मुलाकात करने के लिए रोक नही पाए और तुरंत उनके गांव पहुंच गए। दुर्ग सांसद ने तीजन बाई के प्रशंसकों से कहा कि हमारी छत्तीसगढ़ की पद्मश्री सम्मानित पंडवानी गायिका श्रीमती तीजन बाई पूरी तरह स्वस्थ हैं और जल्द ही हमारे बीच होंगी।
सांसद विजय बघेल ने बताया कि, तीजन बाई की तबीयत पहले से ठीक हैं। दस दिन पहले उन्हें लकवा मारा था। उसके बाद सेक्टर-9 अस्पताल में उपचार हुआ। आज घर पहुंचा तो उठकर बात कीं और अपने हाथों से उन्हें खिचड़ी भी खिलाया। खिचड़ी खाते-खाते बात कर रहीं थीं। राइट पैर में सेंस है। दोनों हाथ ठीक है। घबराने की जरूरत नहीं है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवविवाहिता गर्लफ्रेंड को लेकर भागा बॉयफ्रेंड : शादी से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शादी के महज 45वें दिन एक नवविवाहिता अपने बॉयफ्रेंड के साथ ससुराल से फरार हो गई। दोनों करीब...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामला : फरार दो आरोपियों पर...

भिलाई/दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी के चर्चित मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दुर्ग पुलिस ने...

बोलेरो सवारों का आतंक : ASI के बेटे को...

कोरबा। शहर के मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात बोलेरो सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि बोलेरो...

यूपी के कौशांबी में छत्तीसगढ़ पुलिस टीम पर हमला,...

रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के एक मामले की जांच के सिलसिले में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों...