16 को भिलाई में जबर हरेली रैली, क्रांति सेना ने कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा को दिया रैली का नेवता…सेक्टर-6 से होगी रैली की शुरुआत, रिसाली में भव्य आयोजन

भिलाई। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र रिसाली भिलाई शहर में हो रहे प्रादेशिक जबर हरेली रैली आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ीया क्रान्ति सेना के जिला पदाधिकारी ने दुर्ग जिला कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा को आमंत्रित किया। इस सांस्कृतिक आयोजन के लिए ज़िलाधीश ने सराहना की और कहा कि, छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए यह गौरवशाली दिन है। प्रदेश के निर्देश अनुसार प्रादेशिक जबर हरेली का छठवाँ वर्ष का आयोजन 16 जुलाई दिन इतवार को रखा गया है। जिसमे सांस्कृतिक रैली भिलाई सेक्टर 6 सतनाम भवन से रिसाली दशहरा मैदान में सभा के साथ समापन होगा। जिसमें विभिन्न प्रकार के लोककला गीत संगीत के संग छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में सर्व छत्तीसगढ़ीया समाज उपस्थित रहेंगें। पूर्ण रूप से छत्तीसगढ़ी संस्कृति पूजा विधि विधान के साथ कार्यक्रम सुरु होगा, रात्रि में लोकरंग अर्जुन्दा का कार्यक्रम है। छत्तीसगढ़ के पहली तिहार हरेली को सभी समाज एकजुट होकर एक साथ मिलकर मनाने की अपील की जा रही है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अरूण गंधर्व, जिला उपाध्यक्ष राहुल वर्मा , दुर्गा ठाकुर जिला उपाध्यक्ष , किशन ठाकुर जिला सोशल मिडिया प्रभारी, कामेश साहू दुरूग ग्रामीण सचिव , पंकज चतुर्वेदी दुरूग शहर सचिव अजय देवदास , चंद्र कांत साहू उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग में 50...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही महिला अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आई...

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर फर्जी दस्तावेजों...

रायपुर। राजधानी रायपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला बेहद गंभीर मामला सामने आया है। न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक पिता...

दुर्ग में चोको पाई के एक बैच की बिक्री...

दुर्ग। बच्चों के बीच लोकप्रिय चॉकलेटेड बिस्किट चोको पाई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दुर्ग जिले में खाद्य एवं औषधि विभाग ने...

कलयुगी बेटे ने की माता-पिता की हत्या, शवों को...

सरगुजा। जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के सपड़ा गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने ही...