भिलाई में हरेली तिहार का रहा जबरदस्त माहौल: जिला स्तरीय हरेली तिहार कार्यक्रम में शामिल हुए कृषि मंत्री साहू, छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का किया शुभारम्भ, देखिए तस्वीरें

भिलाई नगर। जिले के भिलाई सेक्टर 2 विद्यालय में आज जिला स्तरीय हरेली तिहार का आयोजन किया गया। प्रदेश के गृह, लोक निर्माण एवं कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्री साहू ने जिले में छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम स्थल पर खेती किसानी से जुड़े हल एवं कृषि यंत्रों का पूजा अर्चना व छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर माल्यापर्ण एवं दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किये।

कार्यक्रम में विधायक अरुण वोरा एवं देवेंद्र यादव, महापौर नगर निगम भिलाई नीरज पाल, महापौर दुर्ग धीरज बाकलीवाल, महापौर नगर निगम रिसाली शशिकला सिन्हा, महापौर नगर निगम भिलाई 3 चरौदा निर्मल कोसरे, जिला पंचायत के अध्यक्ष पुष्पा भुवनेश्वर यादव, नगर निगम भिलाई की पूर्व महापौर नीता लोधी जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू भी मौजूद थे ।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू ने कहा कि हरेली तिहार को किसानों का तिहार माना जाता है। छत्तीसगढ़ में आज से तिहार मनाने की शुरुवात होती है। विकास के साथ मानवता की विकास भी जरूरी है। छत्तीसगढ़ी संस्कृति को पहचान दिलाने सरकार पहल कर रही है। छत्तीसगढ़ी बोली भाखा तीज तिहार में बड़ी मिठास है। आज छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का भी शुभारम्भ होने जा रहा है। यहां के खेलों में भी अपनत्व की भावना है। आप सभी गर्व के साथ छत्तीसगढ़िया संस्कृति को अपनाएं। मंत्री जी ने सभी को हरेली तिहार की बधाई व शुभकामनाए दी।

कार्यक्रम के अध्यक्ष विधायक अरुण वोरा ने कहा कि भूपेश है तो भरोसा है और भरोसा है तो प्रदेश का विकास है। हरेली छत्तीसगढ़ के पारंपरिक औऱ प्रथम त्यौहार है। आज इस शुभ अवसर पर पारम्परिक खेलो का जिसे छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का नाम दिया गया है, शुभारम्भ हो रहा है। उन्होंने शासन की योजनाओं से लाभान्वित होने आह्वान किया। विधायक श्री देवेंद्र यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ के संस्कृति को पुनर्जीवित करने सरकार का अभिनव पहल है। सही मायने में अब भिलाई की पहचान मिनी भारत के रूप में झलक रही है। उन्होंने सभी को हरेली तिहार की बधाई दी। महापौर नगर निगम भिलाई नीरज पाल ने स्वागत भाषण में हरेली तिहार मनाने व छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी को हरेली तिहार की सभी को बधाई एवं शुभकामनाए दी।

कार्यकम के अंत मे नगर निगम भिलाई के आयुक्त रोहित व्यास ने आभर प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि मंत्री साहू सहित अन्य अतिथियों ने स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किए।

इस अवसर पर कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा, एसपी शलभ सिन्हा, डीएफओ शशि कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि ,गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल में दलीय श्रेणी में गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) जैसी खेल विधाएं शामिल की गई हैं। वहीं एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, रस्सी कूद एवं कुश्ती शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – 3 लोगों की मौत: शादी समारोह में...

CG - 3 लोगों की मौत रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के पेड़ से टकरा जाने से उस पर सवार तीन...

कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के गाइडेंस में 26...

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में ज़िला प्रशासन रायपुर द्वारा 26 मई को यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए निशुल्क मॉक...

CG – शर्मनाक मामला: नाबालिग चाचा ने नाबालिग भतीजी...

नाबालिग चाचा ने नाबालिग भतीजी का किया रेप क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक चाचा ने...

नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. शुक्ला ने...

दुर्ग। नर्सिंग होम एक्ट के दुर्ग जिला नोडल अधिकारी डॉ. अनिल शुक्ला ने आयुष्मान कार्ड धारक मरीज और उनके परिजन के लिए दुर्ग स्वास्थ्य...

ट्रेंडिंग