भिलाई में ऑनलाइन सट्टा एप में घाटे के पैसे वसूलने का मामला: आरोपियों ने दो लोगों को किया था किडनैप… फरार आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हाथ; जानिए क्या है पूरा मामला

भिलाई। ऑनलाइन सट्टा एप के संचालन के बाद अब पैसे रिकवरी करने का मामला लगातार सामने आ रहे है। ऐसा ही एक मामला सुपेला थाना क्षेत्र से निकल कर पिछले महीने सामने आया था। जहां ऑनलाइन सट्टा एप के संचालकों के गुर्गे एप में हुए घाटे को वसूलने के लिए दो युवकों को किडनैप कर वसूली की कोशिश किए थे। इस मामले में पुलिस ने पहले 4 आरोपी को गिरफ्तार किया था और वहीं एक आरोपी फरार था। अब मामले का फरार आरोपी पुलिस के हाथ चढ़ गया है। आरोपी की पहचान प्रवीण कुमार चंदेल उर्फ भल्लालदेव, पिता जोहन चंदेल, उम्र 23 साल निवासी चिंगरी पारा सुपेला थाना सुपेला जिला दुर्ग छ.ग. के रूप में हुई है।

अब तक दुर्ग पुलिस ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले और खेलने वालों को पकड़ रही थी। ऑनलाइन सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। इसी विषय में एक नया अपराध सामने आया है। दरअसल सट्टा के पैसों को वसूलने के लिए बदमाशों द्वारा एक युवक को किडनैप कर लिया गया जिसकी शिकायत दुर्ग पुलिस को मिलती है। इसके बाद पुलिस एक्शन मोड पर आ जाती है और पतासाजी कर युवक का सफल रेस्क्यू कर लेती है। इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को 23 जुलाई 2023 को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने बताया कि, ऑनलाइन सट्टा एप के गुर्गे एप में हुए घाटे को वसूलने के लिए प्रार्थी को अपहरण कर वसूली की कोशिश की है। पुलिस के अनुसार, ये सब पढ़ें-लिखे बेरोजगार युवको को अधिक लाभ का प्रलोभन देकर ऑनलाइन सट्टा को संचालित करने के लिए दुष्प्रेरित करते थे। दुर्ग SP शलभ सिन्हा के निर्देश पर सुपेला पुलिस द्वारा ये कार्रवाई की गई है। आपको बता दें, पुलिस ने 22-23 जुलाई की दरम्यानी रात भर ऑपरेशन चला कर अपहरण के चार आरोपी को गिरफ्तार किया था।

यहां पढ़िए पूरी खबर :-

ऑनलाइन सट्टा की वजह से किडनैपिंनग: MP से दो युवकों को बंधक बना कर लाए भिलाई, मारपीट भी की… पुलिस ने किया रेस्क्यू; रात भर चला ऑपरेशन; इतने आरोपी लाखों रूपए कैश के साथ पकड़ाएं
https://bhilaitimes.com/kidnapping-due-to-online-betting-in-bhilai/

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...