दुर्ग में बार के सामने युवक पर जानलेवा हमला; दो बदमाशों ने गाली गलौज कर धारदार हथियार से किया वार… पुलिस ने दोनों को भेजा जेल

दुर्ग। VVIP जिले दुर्ग में आए दिन चाकूबाजी के कई मामले सामने आ रहे है। ऐसा ही एक मामला दुर्ग शहर के पॉश इलाके पद्मनाभपुर क्षेत्र से प्रकाश में आया है। दरहसल शुक्रवार रात (04 अगस्त 2023) करीब 11 बजे महराजा चौक मधुबन बार के सामने पलास श्रीवास्तव नाम के युवक पर दो लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। विवाद के बाद आरोपी रमन यादव एवं जुबैत बेग ने गाली गलौज करते हुए धारदार चाकू से पलास पर हमला कर दिया।

घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गये थे। आरोपियों को पद्मनाभपुर थाना पुलिस द्वारा अजाद चौक कसारीडीह से घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपीयों के पास से घटना में प्रयुक्त 2 धारदार चाकु जब्त किया गाय। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 324,34 IPC एच 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है। आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायालय से ज्यूडिसियल रिमांड प्राप्त कर केन्द्रीय जेल दुर्ग में भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...