SECR रायपुर जोन द्वारा अंतरविद्यालयिन प्रतियोगिताओ का आयोजन… SAGES तीतुरडीह ने अपने जीत का लहराया परचम

दुर्ग। अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत केंद्र सरकार ने 508 रेलवे स्टेशनो को चिन्हांकित किया। जिसमें से दुर्ग रेलवे स्टेशन को भी केंद्र सरकार ने योजनान्तर्गत रखा। विगत रविवार योजना के अनावरण व वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास कार्य का शिलान्यास किया। इस उपलक्ष्य में SECR (दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे) रायपुर जोन द्वारा अंतरविद्यालयिन विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जिसमें ड्राइंग, निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता आदि आयोजन किये गए थे तथा पुरस्कार वितरण किया गया।

प्रतियोगिता में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय – तीतुरडीह ने अपने जीत का परचम लहराया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यालय के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम दर्ज की। विद्यालय के प्राचार्या प्रेमलता तिवारी ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए व उनके जीत की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें ख़ुद में बेहतर की खोज कर निरंतर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा प्रदान की। बच्चों के इस जीत पर विद्यालय के सुखदीप सिंह भट्टी, किशोर कुमार, पंकज साहू म, स्वीटी वर्मा, इब्रत आफरीन, शैलेष, यामिनी वर्मा, मार्टिना, शालिनी त्रिवेदी, मालती आदि स्टाफ ने हर्ष व्यक्त किया व शुभकामनायें दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में नाबालिग से दुष्कर्म, कोर्ट ने आरोपी को...

दुर्ग। जिले के जामगांव आर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पाटन की अपर सत्र न्यायालय ने बुधवार को महत्वपूर्ण फैसला...

कार चढ़ाकर युवक की हत्या, फरार आरोपी भरत मंगनानी...

रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र के टाटीबंध में युवक की कार से कुचलकर युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी भरत मंगनानी...

डिजिटल रंगदारी का भंडाफोड़: Bhilai TiMES के इंस्टाग्राम पेज...

दुर्ग/सुपेला। भिलाई के लोकप्रिय न्यूज मीडिया प्लेटफॉर्म भिलाई टाइम्स न्यूज के इंस्टाग्राम पेज को निशाना बनाकर फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक भेजने और उसे हटाने के...

गंगरेल में ‘मानसून स्टार्टअप रिट्रीट 2026’ का आयोजन, सफल...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप और उद्यमिता क्षेत्र के लिए गंगरेल, धमतरी में आयोजित ‘मानसून स्टार्टअप रिट्रीट 2026’ खास आकर्षण का केंद्र रहा। प्रकृति की...