CG में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को लिया अपने चपेट में, 2 युवक बुरी तरह से कुचलाएं, मौके पर ही हो गई मौत

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को लिया अपने चपेट में, 2 युवक बुरी तरह से कुचलाएं

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। तेज रफ़्तार ट्रेलर नेदो बाइक सवारों को अपने चपेट में ले लिया। और कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था की दोनों युवको की मौके पर ही मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक सड़क दुर्घटना का ये मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि बाइक सवार संतोष श्रीवास और जे.आरमी अपने दोस्त के यहाँ से छठी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को चपेट में लेकर जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार दोनों युवक बुरी तरह से जख्मी हो गये। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

जहां प्राथमिक जांच के बाद डाॅक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। कुसमुंडा पुलिस ने आरोपी ट्रेलर चालक के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा हैं कि एक्सीडेंट के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश कर रही हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सेक्स रैकेट की शिकायत पर पुलिस की दबिश, घर...

धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के श्यामतराई गांव में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पर पुलिस ने एक मकान में दबिश दी। पुलिस को...

दुर्ग में गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी, 6 आरोपी...

दुर्ग। जिले के ग्राम समोदा में निर्माण सामग्री से भरे गोदाम में चोरी के मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गोदाम...

छत्तीसगढ़ में 10 हजार युवाओं के लिए रोजगार का...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार की ओर से रायपुर में 7 और 8...

हाईकोर्ट में पुलिस भर्ती की 100 मीटर दौड़ के...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षण के दौरान 100 मीटर दौड़ का समय दर्ज किए जाने को लेकर दायर याचिका पर...