दुर्ग-भिलाई में एक दिन के भीतर मिली दो लटकती हुई डेड बॉडी: सरकारी ऑफिस में पंच का झूलता मिला शव… इधर कैनुला लगा मरीज का शरीर पेड़ से लटका मिला; जाँच में जुटी है पुलिस

  • 24 घंटों के भीतर दुर्ग जिले में अलग-अलग जगह मिली दो पुरुष की झूलती हुई लाश
  • गुरुवार दोहपर को दुर्ग के पद्मानभपुर क्षेत्र में पेड़ से फंदे पर लटकती डेड बॉडी बरामद
  • शुक्रवार सुबह भिलाई-के SDM ऑफिस परिसर में पंच का शव रस्सी से लटका मिला

भिलाई। दुर्ग जिले में बीते एक दिन में दो लटकती हुई लाश मिलने से सनसनी फैली हुई है। ताजा मामला भिलाई-3 क्षेत्र का है। SDM ऑफिस परिसर में लटकती हुई लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। भिलाई-3 के एसडीएम कार्यालय परिसर में पेड़ से लटकता हुआ शव मिला है। मृतक का नाम सुखी राम यादव है। मृतक अहिवारा विधानसभा के ग्राम बागडूमर के वार्ड 13 के पंच है। ये मामला भिलाई तीन थाना क्षेत्र का मामला है। ये मामला हत्या का है या आत्महत्या का पुलिस जाँच में जुटी हुई। अधिक जानकारी जाँच के बाद सामने आ पाएगी।

शुक्रवार सुबह भिलाई-के SDM ऑफिस परिसर में पंच का शव रस्सी से लटका मिला

इधर गुरुवार को दुर्ग के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पेड़ से लटकती हुई मिली है। जिसकी उम्र करीबन 30-35 वर्ष होगी। मृतक के हाथ कैनुला लगा हुआ था इससे ये प्रतीत होता है कि, मृतक अस्पताल में भर्ती था। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि, मृतक अस्पताल में मरीज था। प्रथम दृष्टि से मामला सुसाइड का लग रह है। मामले के जाँच के बाद अधिक जानकारी सामने आएगी।

गुरुवार दोहपर को दुर्ग के पद्मानभपुर क्षेत्र में पेड़ से फंदे पर लटकती डेड बॉडी बरामद, मृतक के हाथ लगा हुआ था कैनुला

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शराब पीने से नाराज बेटे ने की मां की...

बालोद। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया...

छात्रा को आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप, शिक्षक पर...

बलरामपुर। रघुनाथनगर स्थित आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के व्यायाम शिक्षक संदीप गुप्ता पर छात्रा को मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने का गंभीर आरोप...

ज्वेलर्स दुकान में चोरी का 72 घंटे में खुलासा,...

रायपुर। राजधानी रायपुर में रावतपुरा स्थित श्री गुरु ज्वेलर्स में हुई चोरी का पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।...

युवती से विवाद के बाद युवक को कार से...

रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र में एम्स के सामने शुक्रवार शाम एक युवक की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक...