माइलस्टोन अकेडमी “करियर की बात” का आयोजन: वनीश कुमार सक्सेना ने बच्चों को दिए करियर गाइडेंस

भिलाई। माइलस्टोन अकेडमी में शुक्रवार को करियर काउंसलिंग पर करियर की बात का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवनीश कुमार सक्सेना (फाउंडर ऑफ़ हेल्प स्टूडेंट इंडिया) रहें। इस कार्यक्रम के तहत सभी स्टूडेंट्स को यह जानकारी प्रदान की गई कि वह अपने भविष्य में किस विषय का चुनाव करके अपने भविष्य को उज्जवल बना सकते हैं। विद्यार्थियों को विभिन्न उदाहरणों के द्वारा अपने करियर की सबसे अच्छी राह चुनने में मदद कैसे मिलेगी? इस बात का भलीभांति ज्ञान दिया गया। बच्चों को पढ़ाई में ध्यान कैसे केंद्रित करना है? मोबाइल से कैसे दूर रहा जाए? और लक्ष्य किस प्रकार निर्धारित किया जाए? इस बात की भी भली-भांति जानकारी दी गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शाला के डायरेक्टर डॉ. ममता शुक्ला एवं अकेडमी डायरेक्टर शुभम शुक्ला ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी एवं अतिथियों का आभार प्रकट किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...