भिलाई में ED अफसरों को दौड़ाने वालो के खिलाफ अपराध दर्ज: CM के OSD के घर में छापे के दौरान समर्थक हो गए थे उग्र… धक्का-मुक्की से लेकर वाहनों से तोड़फोड़ का आरोप; देखिये Video

भिलाई। छत्तीसगढ़ के VVIP जिले दुर्ग के भिलाई-3 में ED अफसरों को दौड़ाने का मामला सामने आया था। दरहसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी आशीष वर्मा के घर में छापे के दौरान ED अफसर के साथ धक्का-मुक्की और वाहनों में तोड़फोड़ के मामले में सोमवार को भिलाई-3 पुलिस ने अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि CM के ओएसडी आशीष वर्मा के पदुमनगर भिलाई-3 निवास पर ED की टीम ने 23 अगस्त की सुबह रेड मारी थी।

देखिये VIDEO :-

मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान बाहर प्रदर्शनकारियों ने ढोल नगाड़ा बजाते हुए ED के खिलाफ एवं प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया था। तभी कुछ लोग ने घर के अंदर घुसने की कोशिश की तो सुरक्षा के लिए तैनात CISF के जवानों से उनकी धक्का मुक्की हुई थी। प्रदर्शन के बाद ED अफसरों की गाड़ी में तोडफोड़ की। यही नहीं, उनके साथ धक्का-मुक्की भी की गई। ED ने इस पूरे मामले पर दुर्ग SP को FIR करने चिट्टी लिखा था। छावनी CSP आशीष बंछोर ने बताया कि अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ धारा 427, 353, 341, 506, 34 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...