भिलाई के मासूम की डूबने से मौत: दोस्तों के साथ गया था घूमने… अचानक हुआ हादसा, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है

भिलाई। दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में 4 साल के बच्चे की डूबने की खबर आई है। डूबने से बच्चे की मौत हो गई है। मृत बच्चे की पहचान चौथी कक्षा में पढ़ने वाले रिहान के रूप में हुई है। जामुल पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भेज दिया है। परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है। जामुल पुलिस के अनुसार बॉम्बे आवास घासीदास नगर में रहने वाले फारुख खान चाकू छूरी धार करने का काम करता है।

उसका 13 वर्षीय बेटा रिहान खान मंगलवार सुबह अपने दो भाइयों और दो दोस्तों के साथ सूर्यकुंड तालाब नहाने गया था। नहाने के दौरान अचानक वो तैरते तैरते गहरे पानी में चला गया और डबूने लगा। उसके दोस्तों ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया, लेकिन तब तक रिहान पानी में डूब गया था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना जामुल पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया और पीएम के लिए भेजा।

फारुख का कहना है कि उसके तीन बेटे और एक बेटी है। वो किसी काम से नागपुर गया था। मंगलवार को ही वहां से घर लौटा है। घर आने पर उसके बच्चों ने बताया कि भाई तालाब में डूब गया है। इससे उसके हाथ पैर फूल गए। वो तुरंत बच्चों के साथ सूर्यकुंड तालाब पहुंचा। वहां बच्चों के कपड़े मिले। लोगों ने बताया कि शव को जामुल पुलिस लेकर गई थी। थाने जाने पर पुलिस ने शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पीएम के लिए भेजने की बात कही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हाईकोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ में 15 नेताओं...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा सांसद, विधायक समेत जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कोर्ट में मामले पेडिंग हैं. हाई कोर्ट की ओर से...

चरित्र पर शक बना मौत की वजह: पत्नी ने...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में चरित्र पर शक के चलते एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम कदनई में पत्नी...

नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल, ग्रामीणों और...

रायपुर। राजधानी रायपुर के नकटी गांव में सोमवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। भारी...

दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : इंदिरा मार्केट...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने शहर के इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में संचालित किए जा रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों...