दुर्ग ग्रामीण युवा कांग्रेस नेता विनोद गुप्ता को मिली बड़ी जिम्मेदारी, किसान कांग्रेस महासचिव की मिली जिम्मेदारी

भिलाई। छत्तीसगढ़ में दुर्ग ग्रामीण युवा कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता विनोद गुप्ता को प्रदेश संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें प्रदेश किसान कांग्रेस का महासचिव बनाया गया है। गृह व कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू के बेहद नजदीकि लोगों में से एक माने जाने वाले विनोद गुप्ता को महासचिव बनाए जाने से पूरे जिले में हर्ष का माहौल है।

आपको बता दें कि विनोद गुप्ता लंबे समय से यूथ कांग्रेस की राजनीति से जुड़े हैं। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के पाउवारा में खेती किसानी करने वाले विनोद गुप्ता की सक्रियता को देखते हुए गृह एवं कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू की अनुसंशा तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज की सहमति से किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने विनोद गुप्ता को प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया है।

उनकी नियुक्त पर पूरे जिले में हर्ष का महौला है। अनेक लोगों ने विनोद गुप्ता को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है। नियुक्ति के पश्चात विनोद गुप्ता ने गृह व कृषिमंत्री एवं प्रदेश महासचिव जितेंद्र साहू से मुलाकात कर उनका आभार जताया। कृषि मंत्री ने उन्हें किसानों के हित में बेहतर काम करने का निर्देश दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Durg News : प्रदीप मिश्रा की कथा स्थल से...

दुर्ग। भिलाई की जयंती स्टेडियम में 17 से 23 अगस्त तक हुई सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा में भीड़ का...

रक्षाबंधन पर आज से चलेगी स्पेशल ट्रेन, रायपुर-बिलासपुर, रायगढ़...

रायपुर। रेलवे ने रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...