भिलाई निगम के अधिकारी-कर्मचारियों इस महीने से मिलेगा 9% बढ़ा हुआ हाउस रेंट अलाउंस (HRA)… कारपोरेशन कमिश्नर रोहित व्यास ने जारी किया आदेश

  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की थी घोषणा, निगम आयुक्त ने जारी किया आदेश
  • अगस्त पेड सितंबर को मिलने वाले वेतन में प्राप्त होगा बढ़ा हुआ अलाउंस

भिलाई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 9 प्रतिशत गृह भाड़ा भत्ता (हुआ हाउस रेंट अलाउंस) बढ़ाए जाने की घोषणा के परिपालन मे वित्त विभाग छ.ग.शासन द्वारा आदेश जारी किये जाने के बाद नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त रोहित व्यास ने निगम के कर्मचारियों को गृह भाड़ा भत्ता (एचआरए) सातवां वेतनमान के बेसिक के 9 प्रतिशत के रूप में प्रदान किए जाने का आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के मुताबिक भिलाई निगम के अधिकारी कर्मचारियों को छत्तीसगढ़ वेतन पुनरीक्षण नियम 2017 के अंतर्गत महंभाई भत्ता 25 प्रतिशत होने पर 9 प्रतिशत की दर से गृह भाड़ा भत्ता (एचआरए) तथा महंगाई भत्ता (डीए) 50 प्रतिशत होने पर 10 प्रतिशत की दर से गृह भाड़ा भत्ता भुगतान किये जाने हेतु स्वीकृति प्रदान की है। जो अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अगस्त पेड सितंबर को मिलने वाले वेतन में प्राप्त होगा। नगर पालिक निगम भिलाई के कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री छ.ग. शासन महापौर नीरज पाल एवं निगम प्रशासन प्रति आभार व्यक्त किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में जिला समन्वयक पदों पर...

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड (CSC) ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के लिए जिला समन्वयक (District Coordinator) पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी...

2006 बैच के IFS विवेक आचार्य को मिली नई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 2006 बैच के वरिष्ठ अधिकारी विवेक आचार्य की नई...

CG – पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 9...

CG रायपुर। राजधानी के कटोरा तालाब स्थित ईलेवन ग्राउंड के पास सिविल लाइन थाना पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे जुआरियों के...