दुर्ग शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चौपट!…दुर्ग विधायक वोरा ने ट्रैफिक दुरूस्त करने अधिकारियों को कहा, पटरीपार में पुलिस चौकी खोलने की बढ़ी मांग

भिलाई। स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमैन वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने ट्रैफिक डीएसपी से शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने अभियान चलाने कहा है। वोरा ने कहा है कि शहर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है।

नागरिकों की सुविधा के लिए ट्रैफिक दुरुस्त करने की दिशा में पुख्ता प्लान बनाकर कार्य करने की जरूरत है। शहर की आम जनता को बेहतर सुविधाएं देने की दिशा में उचित पहल आवश्यक है। वोरा ने पुलिस अफसरों को शहर के भीतरी वार्डों में गश्त बढ़ाने भी कहा है।

वोरा ने कहा कि शंकर नगर, विजय नगर, बोरसी, शक्ति नगर सहित पूरे पटरीपार इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की जरूरत है। इन वार्डों के नागरिकों ने कई बार अपराधिक गतिविधियां बढ़ने की शिकायत की हैं। पटरीपार में पुलिस चौकी स्थापित करने की दिशा में भी पहल करना जरूरी है।

नागरिकों की शिकायतों और परेशानियों को देखते हुए पुलिस प्रशासन गश्त बढ़ाकर अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने प्रभावी कार्य करे। पिछले दिनों वोरा ने कई वार्डों में चौपाल लगाकर जन समस्याओं का जायजा लिया।

शक्तिनगर, बोरसी, शंकर नगर, विजय नगर सहित अन्य इलाकों के नागरिकों ने वोरा से इन इलाकों में अपराधिक गतिविधियां बढ़ने की शिकायत की। कई नागरिकों ने बताया कि जुआं-सट्‌टा और नशीले पदार्थों की बिक्री से युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है।

नागरिकों ने वोरा से अपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने और शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने उचित पहल करने की मांग की है। नागरिकों की लगातार शिकायतें मिलने के बाद वोरा ने अधिकारियों को नागरिकों की शिकायतों का निराकरण करने कहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन,...

छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का सोमवार...

BJP युवा नेता मनीष पाण्डेय का MLA देवेंद्र यादव...

भिलाई नगर। भाजपा युवा नेता मनीष पाण्डेय ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला: विधायक संगीता सिन्हा बनीं...

रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में लंबे समय से चल रहा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। पार्टी आलाकमान ने प्रदेश महिला कांग्रेस के नेतृत्व...