CG में स्कूल बंद: प्रदेश भर में कल बंद रहेंगे सभी निजी स्कूल, जानिए क्या है वजह

रायपुर। छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि 14 सितंबर को छत्तीसगढ़ के सभी निजी स्कूल बंद रहेंगे। दरअसल, आरटीई की राशि का भुगतान नहीं हुआ है। इन्ही मांगों को लेकर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा आंदोलन किया जाएगा। वहीं, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन 21 सितंबर को आंदोलन की तैयारी में भी है। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का आरोप है कि शिक्षा विभाग ने उनके 250 करोड़ रुपये रोक दिये हैं। RTE का बकाया नहीं देने, पैसा बढ़ाने सहित आधा दर्जन अन्य मांगों को लेकर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि निजी स्कूलों को आरटीई की 250 करोड़ रा​शि नहीं मिली है। जबकि राज्य सरकार को ​शिक्षा के अधिकार ​अधिनियम (आरटीई) के तहत पात्र बच्चों को पढ़ाने के बदले पैसे देने का प्रावधान है। जबकि विभाग ने वर्ष 2020-2021 और 2021-22 की रा​शि अब तक जारी नहीं की है। रा​शि नहीं मिलने से छोटे स्कूलों के संचालन में परेशानी हो रही है।

14 सितंबर को प्रदेश के सभी निजी स्कूलों को बंद रखा जाएगा। अगर इसके बाद भी मांगे पूरी नहीं हुई तो 21 सितंबर को रायपुर में प्रदेश के सभी निजी स्कूल संचालक एकजुट होंगे और विभाग के ​खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। साथ ये भी मांगें रखी गयी है-

  • पिछले 12 वर्षों से आरटीई की राशि में कोई वृद्धि नहीं की गई है। इसी वर्ष से वृद्धि की जाए।
  • स्कूल बसों की पात्रता अवधि छत्तीसगढ़ में 12 वर्ष है। पात्रता अवधि छत्तीसगढ़ में 15 वर्ष किया जाना चाहिए।
  • निजी स्कूलों में पढ़ने वाली बालिकाओं को भी सरस्वती साइकिल योजना का लाभ दिया जाए।
  • आरटीई की क्षतिपूर्ति राशि को स्कूलों को जल्द दिया जाए।
  • निजी स्कूलों के सभी खातों को पीएफएमएस के अंतर्गत पंजीकृत किया जाए।
  • गणवेश की राशि 540 रुपए से बढ़कर 2000 की जाए।
  • निजी स्कूल में अध्ययनरत एसी, एसटी, ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को मिलने वाले प्री मैट्रिक और पोस्ट मीट्रिक छात्रवृत्ति की राशि बढ़ाई जाए।
  • निजी स्कूलों के अध्यापकों को स्कूली शिक्षा में भर्ती पर बोनस अंक प्रदान किया जाए। जैसे आत्मानंद के शिक्षकों को किया जाता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CM साय ने की परिवारिक शादी के लिए खरीददारी…...

बलौदाबाजार। प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल विकासखंड स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्र बलदाकछार पहुंचे। यहां...

दुर्ग बिग ब्रेकिंग: सुपेला, मोहननगर सहित कई थानों के...

दुर्ग। दुर्ग जिले के एसएसपी विजय अग्रवाल ने कई निरीक्षकों का तबादला आदेश जारी कर दिए है। SSP ने कोतवाली दुर्ग, सुपेला के थानेदारों...

CG ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट… पुलिसकर्मियों की छुट्टियां...

रायपुर। भारत-पाकिस्तान सीमा पर बने युद्ध के हालात के बीच सभी राज्य भी अलर्ट पर हैं। छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी...

13 मई को छत्तीसगढ़ आ रहे है केंद्रीय मंत्री...

रायपुर। केंद्रीय ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान 13 मई को अम्बिकापुर के दौरे पर आएंगे। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम...

ट्रेंडिंग