फैशन डिजाइनर से रेप: मुंबई घूमने गई थी युवती… व्यवसायी दोस्त ने रुकवाया घर पर… फिर मौका पाकर किया दुष्कर्म, अब आरोपी फरार

फैशन डिजाइनर से रेप

क्राइम डेस्क। दिल्ली (Delhi) की एक फैशन डिजाइनर ने अपने व्यवसायी मित्र पर उसके साथ रेप करने का आरोप लगाया है. इस महिला आरोप है कि जब वह मुंबई स्थित उसके घर रहने गई उसी दौरान उसके साथ रेप किया गया. पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है.

महिला को अपने दोस्त पर भरोसा करके उसके घर रहना महंगा पड़ गया. जब वह मुंबई में अपने दोस्त के घर रहने का फैसला कर रही थी तब उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसके साथ नए शहर में क्या होने वाला है. पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र 28 वर्ष है और वह मुंबई शहर घूमने के लिए गई थी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस महिला ने बुधवार को शिकायत दर्ज कराया है जिसमें उसने कहा है कि वह पहली बार मुंबई गई थी और इस दौरान अपने व्यवसायी दोस्त के घर रुकी. इस व्यवसायी का घर मुंबई के पश्चिमी उपनगरीय इलाके खार में है.

पहले घर में दी रहने की जगह, फिर किया रेप
महिला ने बताया कि व्यवसायी दोस्त के घर रुकने के दौरान उसका रेप किया गया और उसे प्रताड़ित किया गया. आरोपी ने उसके साथ मार-पीट भी की. महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता यानी की आईपीसी की धारा 376 (रेप), 354 ए (यौन उत्पीड़न), 354 बी (यानी महिला के कपड़े उतारने की मंशा के साथ मारपीट करना या आपराधिक कृत्य करना), धारा 323 (चोट पहुंचाना) औऱ धारा 509 के तहत केस दर्ज किया गया है.

फरार आरोपी की पुलिस को है तलाश
बताया जा रहा है कि आरोप फिलहाल फरार है. पुलिस ने गुरुवार को यह केस दर्ज कराया है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. मामले की कानूनी जांच चल रही है. अभी हालांकि यह जानकारी पता नहीं चल पाई है कि आरोपी व्यक्ति से पीड़िता की जान-पहचान कैसे हुई थी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हाईकोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ में 15 नेताओं...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा सांसद, विधायक समेत जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कोर्ट में मामले पेडिंग हैं. हाई कोर्ट की ओर से...

चरित्र पर शक बना मौत की वजह: पत्नी ने...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में चरित्र पर शक के चलते एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम कदनई में पत्नी...

नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल, ग्रामीणों और...

रायपुर। राजधानी रायपुर के नकटी गांव में सोमवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। भारी...

दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : इंदिरा मार्केट...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने शहर के इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में संचालित किए जा रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों...