यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! रेलवे ने एक बार फिर रद्द की 16 पैसेंजर और MEMU: निर्माण कार्य के चलते रेलवे बोर्ड ने जारी किया आदेश, दुर्ग-रायपुर ट्रैवल करने को होगी ज्यादा परेशानी

भिलाई। रेलवे ने एक बार फिर लोकल ट्रेन मे यात्रा करने वाले यात्रियों को जोर का झटका दिया है। ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला थम ही नहीं रहा है। एक बार फिर रेलवे ने 16 पैसेंजर और मेमू रद्द कर दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत अलग-अलग सेक्शन में कई तरह के मरम्मत और विकास कार्य चल रहे हैं। इस कार्य के बीच ट्रेन चलाने से यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसे देखते हुए रेलवे बोर्ड ने 16 मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

रेलवे प्रबंधन ने छत्तीसगढ़ के अंदर चलने वाली 16 पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के पीआरओ के मुताबिक अलग-अलग सेक्शनों में मरम्मत और उन्नयन कार्य चल रहे हैं। इस लिए यात्रियों की सुरक्षा संबंधी रखरखाव, कार्यों में सुधार और ट्रैक रखरखाव कार्य के लिए कुछ गाड़ियों रद्द करने का फैसला लिया है।

इन ट्रेनों को किया गया है रद्द

  • रायपुर से चलने वाली 08746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर स्पेशल 17 से 25 सितम्बर तक तक रद्द रहेगी।
  • गेवरा रोड से चलने वाली 08745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 18 से 26 सितम्बर तक रद्द रहेगी।
  • बिलासपुर से शहडोल तक चलने वाली 08740/08739 बिलासपुर –शहडोल–बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 17 से 25 सितम्बर तक रद्द रहेगी।
  • रायपुर चलने वाली 08729 रायपुर-डोगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल 17 से 25 सितम्बर तक रद्द रहेगी ।
  • डोगरगढ़ चलने वाली 08730 डोगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 18 से 26 सितम्बर तक रद्द रहेगी ।
  • रायपुर एवं दुर्ग से चलने वाली 08701/08702 रायपुर-दुर्ग –रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 17 से 25 सितम्बर तक रद्द रहेगी।
  • इतवारी एवं बालाघाट चलने वाली 08714/08715 इतवारी-बालाघाट-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल 17 से 25 सितम्बर तक रद्द रहेगी।
  • गोंदिया एवं कटंगी चलने वाली 07805/07806 गोंदिया-कटंगी-गोंदिया डेमू पैसेंजर स्पेशल 17 से 25 सितम्बर तक रद्द रहेगी।
  • गोंदिया से चलने वाली 07809 गोंदिया-कटंगी पैसेंजर स्पेशल 17 से 25 सितम्बर तक रद्द रहेगी।
  • कटंगी से चलने वाली 07810 कटंगी-गोंदिया पैसेंजर स्पेशल 18 से 26 सितम्बर तक रद्द रहेगी।
  • गोंदिया से चलने वाली 08806 गोंदिया-वड़सा मेमू पैसेंजर स्पेशल 17 से 25 सितम्बर तक रद्द रहेगी।
  • वड़सा से चलने वाली 08808 वड़सा-चान्दा फोर्ट मेमू पैसेंजर स्पेशल 18 से 26 सितम्बर तक रद्द रहेगी।
  • चान्दा फोर्ट से चलने वाली 08805 चान्दा फोर्ट-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल 18 से 26 सितम्बर तक रद्द रहेगी।
  • रायपुर से चलने वाली 08721 रायपुर-डोगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल 17 से 25 सितम्बर तक रद्द रहेगी।
  • डोगरगढ़ से चलने वाली 08723 डोगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल 17 से 25 सितम्बर तक रद्द रहेगी।
  • गोंदिया से चलने वाली 08724 गोंदिया-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 18 से 26 सितम्बर तक रद्द रहेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री गजेंद्र यादव ने युवा और महिला मोर्चा पदाधिकारियों...

दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सेवा सदन में परिचयात्मक...

ऋषि निर्मलकर हत्याकांड : मुख्य आरोपी रवि शर्मा की...

दुर्ग। दुर्ग के चर्चित ऋषि निर्मलकर हत्याकांड में मुख्य आरोपी बताए जा रहे रवि शर्मा की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर नया...

भिलाई में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा :...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई-3 के...

DSP से 5 लाख की ठगी, रुपये दोगुना करने...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ एक उप पुलिस अधीक्षक (DSP)...