CG में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रेप: घर के बरामदे में सो रही वृद्धा, मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने किया दुष्कर्म, किसी को बताने पर दी जान से मारने की धमकी

CG में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रेप

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रविवार की देर रात घर के बरामदे में सो रही 65 साल की बुजुर्ग महिला के साथ मोहल्ले के ही एक 40 साल के आदमी ने दुष्कर्म और अप्राकृतिक कृत्य किया है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम बबलू टंडन है। घटना लोरमी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात बुजुर्ग महिला अपने घर के बरामदे में सो रही थी। इस दौरान मोहल्ले का आरोपी बबलू टंडन आया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने आरोपी के भाग जाने के बाद इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी।

पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी गांव के खेतों में छुपा हुआ था, जिसे पुलिस ने धर-दबोचा। आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...