युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया सब इंस्पेक्टर… ग्रामीणों ने नग्न अवस्था में खंभे से बांधकर कर दी पिटाई… सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल

युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया सब इंस्पेक्टर

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार देर रात को एक दरोगा को युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर विवाद खड़ा हो गया. जब युवती के घर वालो ने दरोगा को घर के अंदर युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो उनका पारा हाई हो गया, और ग्रामीणों को बुला लिया. ग्रामीणों ने दरोगा को घर में बंधक बना लिया, और रस्सी से बांध कर उसकी जमकर पिटाई की. दरोगा की पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद दरोगा संदीप को सस्पेंड करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं.

पूरा मामला थाना बरहन से जुड़ा है. बरहन क्षेत्र में ही एक गांव है, जिसका नाम है तेहिया. संदीप कुमार थाना बरहन में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है. आरोप है कि रविवार देर रात को दरोगा संदीप गांव की ही एक युवती के साथ उसके घर में अप्पतिजनक हालत में पकड़ा गया. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दरोगा संदीप रात को घर में आया, और युवती के साथ कमरे में आपत्तिजनक हालत में था. जैसे ही युवती के परिवारजनों ने देखा तो उनका पारा हाई हो गया, और ग्रामीणों को बुला लिया. ग्रामीणों ने दरोगा को घर में बंधक बना लिया, और पहले उसके कपड़े उतारे फिर रस्सी से बांधकर उसकी जमकर धुनाई कर दी. इतना ही नहीं, ग्रामीणों के दरोगा का वीडियो बना कर सोशल मीडिया कर वायरल भी कर दिया.

दरोगा को किया गया सस्पेंड
डीसीपी वेस्ट सोनम कुमार ने बताया कि रात में सूचना मिली थी. सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी. दरोगा संदीप कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है, और विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए है. पीड़ित के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री गजेंद्र यादव ने युवा और महिला मोर्चा पदाधिकारियों...

दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सेवा सदन में परिचयात्मक...

ऋषि निर्मलकर हत्याकांड : मुख्य आरोपी रवि शर्मा की...

दुर्ग। दुर्ग के चर्चित ऋषि निर्मलकर हत्याकांड में मुख्य आरोपी बताए जा रहे रवि शर्मा की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर नया...

भिलाई में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा :...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई-3 के...

DSP से 5 लाख की ठगी, रुपये दोगुना करने...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ एक उप पुलिस अधीक्षक (DSP)...