Bank Robbery in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अपराधियों के हौसले बुलंद: दिन दहाड़े इस बड़े बैंक में रॉबरी… मैनेजर को चाकू मारा और 5 करोड़ से ज्यादा रकम ले गए साथ; हाईअलर्ट पर पुलिस

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से इस वक्त की बढ़ी खबर सामने आ रही है। एक बड़े प्राइवेट बैंक में बड़ी लूट हुई है। रायगढ़ शहर के एक्सिस बैंक में मैनेजर को चाकू मारकर 5 करोड़ से ज्यादा की लूट की गई है। ढिमरापुर रोड पर स्थित बैंक में ग्राहक बनकर पहुंचे थे लुटेरे। आज सुबह हुई इस घटना के बाद पुलिस हाईअलर्ट पर है। शहर से आने और जाने वाले मुख्य मार्गों पर नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। रायगढ़ SP सदानंद कुमार ने बताया कि, लुटेरे 7 से 8 की संख्या में आए थे। पहले बाइक से कुछ आरोपियों ने इलाके और बैंक की रेकी की थी। ​फिर कुछ आरोपी कार से पहुंचे थे। बैंक के बाहर लगे CCTV में आरोपियों की फुटेज कैद हो गई है। आपको बता दें, रायगढ़ में ही कुछ दिनों पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आए थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...